तीर्थनगरी में मनाई गई गोवर्धन पूजा
ऋषिकेश। तीर्थनगरी ऋषिकेश में धूमधाम से गोवर्धन पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाई गई सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों और आश्रमों में भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की गई।
श्रद्धालुओं ने गोवंश की रक्षा का संकल्प भी लिया। शनिवार को श्री जयराम आश्रम में ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्रातः काल भगवान गोवर्धन को विधिवत पूजा अर्चना के बाद 56 भोग लगाया गया। आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली में धारण करके समस्त ब्रज वासियों की रक्षा की थी।
उन्होंने इस कर्म के पीछे अहंकार के अंत का भी संदेश दिया था। यह करके उन्होंने इंद्रदेव के अहंकार को तोड़ा था। गोवर्धन पूजा महोत्सव प्रकृति की पूजा है। गौ माता की पूजा है, और यह पर्व पर्यावरण और गौ रक्षा का संदेश देता है। भगवान श्री कृष्ण को गोपियों यानी कन्या रूपी देवी और गौमाता काफी प्रिय है। आज देश में दोनों ही सुरक्षित नहीं है। बेटी मां के रूप में संस्कारों का उनला
सृजन करती है। कन्या भ्रूण हत्या के कारण आज हमारी यह देश संकट में है। उन्होंने कहा कि देश के भीतर गोवंश पर संकट मंडरा रहा है। देश में आपदा आ रही है, पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। सब के कारण हम स्वयं है। कार्यक्रम में पहुंचे कबीना मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भगवान का पूजन किया। उन्होंने कहा कि हमारी भारतीय संस्कृति त्योहार और पर्वों के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। जीवन में उल्लास व उमंग मनाने वाले हमारे पर्व में गोवर्धन पूजा महोत्सव प्रभु के प्रति इस सृष्टि का आभार प्रकट करने का भी माध्यम है।
इस दौरान हरि सेवा आश्रम हरिद्वार के महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद महाराज, जगमोहन सकलानी, हर्षवर्धन शर्मा, बचन पोखरियाल, गंगाराम आडवाणी, दीप शर्मा,आचार्य मायाराम रतूड़ी, अशोक शर्मा, विनोद अग्रवाल, प्रदीप शर्मा,बीएम बड़ोनी, अशोक अग्रवाल, मदन मोहन शर्मा, शैलेंद्र बिष्ट, मनीष शर्मा, आवेश आडवाणी, मनोरंजन देवरानी, मधुसूदन शर्मा, मुकुल शर्मा,अशोक रस्तोगी, ललितमोहन मिश्रा, राजपाल खरोला आदि मौजूद रहें।



