May 12, 2026

वर्तमान दौर में हास्य योग, हास्य थेरेपी और हास्य कार्यक्रमों को किया जा रहा अधिक पसंद

0
20250304_210213

ऋषिकेश/मुनिकिरेती। (रिपोर्ट: खुशबू गौतम) गंगा किनारे जीएनवीएन की ओर से सात दिवसीय चल रहे अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में ओशो के सेशन में योग साधक बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। इस सेशन में भागदौड़ की दिनचर्या को छोड़कर क्रोध भय और तनाव के नकारात्मक प्रभाव को जीवन से समाप्त करने में हास्य योग का विशेष प्रभाव है।

हास्य के बिना जीवन नीरस एवं व्यर्थ लगने लगता है। हंसने से कई तरह के शारीरिक और मानसिक रोग दूर होते हैं। सेहत के लिए जीवन में हास्य और मनोरंजन का होना नितांत जरूरी है।

पृथ्वी के सभी प्राणियों में एकमात्र मनुष्य ही है, जो हंसने की क्षमता रखता है। हास्य से मन को शांति मिलती है और शरीर निरोगी रहता है। कहने का मतलब हास्य से जीवन में कभी नीरसता नहीं आती और जवानी जिंदाबाद रहती है।

वर्तमान की भागदौड़ भरी दिनचर्या में नीरसता, थकान और तनाव जीवन का हिस्सा बन गए हैं। क्रोध, भय और तनाव के नकारात्मक प्रभाव को जीवन से समाप्त करने में हास्य योग का विशेष प्रभाव है।

हंसने-हंसाने से मानसिक तनाव दूर होता है और शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी विकसित होती है। इसलिए किसी पर हंसने की जगह, सभी के साथ हंसना सीखें तो जीवन स्वस्थ एवं खुशनुमा हो जाएगा। वर्तमान दौर में हास्य योग, हास्य थेरेपी और हास्य कार्यक्रमों को अधिक पसंद किया जा रहा है।

ऋषिकेश में चल रहे अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में हास्य योग की जानकारी दे रहे ओशो मेडिटेशन के योगाचार्य स्वामी बोधी वर्तमान (डा. मनोज रांगड़) ने बताया कि एक छोटा बच्चा दिनभर में 300 से ज्यादा बार हंसता है, लेकिन बड़ों ने तो मुस्कुराना ही छोड़ दिया है।उन्होंने बताया कि हास्य से रक्त में आक्सीजन का संचार होता है, जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

खुलकर और जोर-जोर से ठहाके लगाने से शरीर में रक्त के संचार की गति बढ़ती है।

इससे पाचन तंत्र अधिक सक्रियता के साथ कार्य करता है और फेफड़े भी मजबूत होते हैं।

कहा कि खुलकर हंसने से हमारे शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन रिलीज होता है। इसे हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है। यह हार्मोन शरीर में प्राकृतिक दर्दरोधक का काम करता है। यानी खुलकर हंसने से हमारे शरीर के कई हिस्सों में होने वाला स्वत: दूर हो जाता है।

हंसने से चेहरे की मांसपेशियों की कसरत होती है, जिससे चेहरे पर हमेशा ताजगी बनी रहती है।आप लाफ्टर योगा का अभ्यास करके कैलोरी बर्न कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *