February 3, 2026

ऋषिकेश: निशुल्क महिला चिकित्सा शिविर में 223 महिलाओं ने उठाया लाभ

0
IMG-20230930-WA0003

ऋषिकेश। रोटरी क्लब , इनरव्हील क्लब , रोटरी दिवास , मॉरफ़ियस प्रसाद इंटरनेशनल आईवीएफ़ सेंटर व प्रसाद हॉस्पिटल की ओर से आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 223 जरूरतमंद महिलाओं ने लाभ उठाया।

शनिवार को प्रसाद हॉस्पिटल में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित करके किया गया।

इस अवसर पर डॉक्टर रितु प्रसाद ने बताया शिविर में २२३ रजिस्ट्रेशन हुए , सभी जरूरतमंद महिलाओं का डिजिटल वीडियो colpscopy , ट्रांसवेजाइनल अल्ट्रासाउंड (TVS)किया गया ।इस कैंप का मेन उद्देश्य स्क्रीनिंग प्रोग्राम था। जिसमें सर्वाइकल कैंसर को प्रारंभिक स्टेज में पता करके और उसका इलाज शुरू हो जाए।

इस शिविर में कई महिलाएं देखी गई जिनको लंबे समय से सफेद पानी की शिकायत थी बार बार गर्भपात होना, प्राइमरी व सेकेंडरी इनफर्टिलिटी के मरीज , बच्चेदानी की रसौली वा ओवेरियन सिस्ट जैसे काफी मरीज देखे गए ।इन सब मरीजों को सही स्वास्थ्य की सलाह दी गई ।हर साल की तरह हम आशा करते हैं कि आगे भी इस तरह का कैंप का आयोजन करते रहे जिससे जरूरतमंद महिलाओं को लाभ मिल सके ।इस कैम्प के माध्यम से अमेरिकन मशीन द्वारा जाँच में २३ महिलाओ में गर्भाशय के मुख के कैन्सर के प्रारम्भिक लक्षण पाए गए ।

बीना जोशी ने बताया की प्रसाद हॉस्पिटल में हर साल आयोजित इस कैम्प से निम्न वर्ग की वो महिलायें जो अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक नहीं रहती और महँगे टेस्ट कराने में सक्षम नहीं होती उनके लिए ये कैम्प एक वरदान है ।

डॉ हरिओम प्रसाद ने बताया की इस कैम्प में डायबिटीज व नसों की जाँच डायबिटिक न्यूरोपैथी की डिजिटल मशीन द्वारा जाँच की गई जिस से काफ़ी मरीजो को लाभ हुआ ।

डॉ सावित्री उनियाल ने बताया की डॉ प्रसाद हर साल इस तरह का निशुल्क कैम्प लगाते है जिस से काफ़ी गरीब मरीज़ लाभान्वित होते है ।

रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर नितिन गुप्ता ने बताया कि इस कैम्प में डॉ प्रसाद द्वारा रु ३०००/- तक की जाँच निःशुल्क की गई है जिसके लिये प्रसाद दंपत्ति को साधुवाद ।

रोटरी अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया की प्रसाद हॉस्पिटल द्वारा हर साल निशुल्क कैम्प लगाया जाता है ।

कैम्प में डॉ संजीव गर्ग , रो गोपाल अग्रवाल , गोपाल सिंह , जितेंद्र बरतवाल , सुशील गोयल , हिमांशु गुलाटी , आशीष गुप्ता , डॉ रवि कौशल , राजीव गर्ग , मेहरबान सिंह , गुड्डू सिंह बाला जी स्टूडियो से , विनोद अग्रवाल , सीमा अग्रवाल , सुलोचना महंत , सलोनी गोयल , तनु जैन , शिल्पा , मनीषा , संगीता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed