June 20, 2025

जगद्गुरु स्वामी योगानंदाचार्य महाराज का ऋषिकेश आगमन पर किया जोरदार स्वागत

0

ब्यूरो,ऋषिकेश। 

———————

राम तपस्थली आश्रम में द्वाराचार्य श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी योगानन्दाचार्य स्वामी दयाराम देवाचार्य महाराज का दो महापर्वास के बाद पहुंचने पर क्षेत्र में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत किया गया।

मंगलवार को राम तपस्थल आश्रम ब्रह्मपुरी में द्वाराचार्य श्रीमद् जगतगुरु योगानंदाचार्य स्वामी दयाराम देवाचार्य महाराज का भव्य स्वागत किया।

महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने बताया कि जगद्गुरु महाराज के ऋषिकेश आगमन पर उत्तराखंड के वादियों खुशी की लहर छाई है।

इस अवसर पर महाराज के जगतगुरु बनने के बाद पहली बार ऋषिकेश रामतप स्थल आश्रम ब्रह्मपुरी पहुंचने पर सभी धार्मिक सामाजिक संगठनों ने मिलकर महाराज का भव्य स्वागत अभिनंदन किया महाराज  को पगड़ी शोल पुष्प हार पहनाकर वेद मित्रों के द्वारा पुष्पवर्षा की गई।

जगद्गुरु का स्वागत भगवान आश्रम, हरिद्वार रोडz लक्ष्मण झूला रोड, मुनि की रेती कैलाश गेट तपोवन में क्षेत्रीय सामाजिक लोगों ने पुष्पहार पहनाकर जगद्गुरु स्वामी दयाराम महाराज पर पुष्पवर्षा कर महाराज का भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर द्वाराचार्य श्रीमद् जगद्गुरु स्वामी योगानन्दाचार्य स्वामी दयाराम देवाचार्य महाराज ने कहा कि प्रयागराज कुंभ के बाद अपनी सनातन धर्म यात्रा दो माह के बाद लौटने पर यह सनातन धर्म की ताकत ही है। जो हम सबको वसुदेव कुटुंबकम में जोड़ती है।

उन्होंने कहा कि आपसी मतभेद को मटकर संपूर्ण उत्तराखंड में सद्भाव की बात करें वसुदेव कुटुंबकम को लेकर सनातन धर्म आगे बढ़ रहा है। जहां विश्व हमारी संस्कृति का पालन कर रहा है। वही उत्तराखंड की तपोभूमि में हमें ऐसे ऋषि मुनि दिए हैं। जो आज पूरे विश्व में सनातन धर्म की ध्वजा को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक बनो नेक बन लड़ोगे तो काटोगे।

इस दौरान महामंडलेश्वर महावीर दास, महंत प्रमोद दास, आशीष मंमगाई,  स्वामी आलोक, हरि महाराज, स्वामी ब्रह्मानंद, अखिल भारतीय संत समिति के अध्यक्ष महंत गोपालाचार्य महंत, नारायण दास, महंत स्वामी श्याम दास, स्वामी नामदेव, महेंद्र निर्मल दास, महंत रामशरण दास।त्यागी, महंत निर्मल दास, महंत कन्हैया दास, महंत रवींद्र दास, महंत करुणा शरण दास, महंत पवन दास, स्वामी बालक दास, स्वामी गोपाल दास मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *