भाजपा ने संगठन चुनाव के लिए नरेश बंसल को बनाया सह-चुनाव अधिकारी

दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दल ने एक कमेटी गठित की है। मंगलवार (15 अक्टूबर को बनाई गई।
इस समिति में डॉ के लक्ष्मण (बीजेपी ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी सांसद) को राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। जबकि नरेश बंसल, रेखा वर्मा और संबित पात्रा सह-चुनाव अधिकारी बनाए गए।
यही कमेटी संगठन के चुनाव का संचालन करेगी। आगे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाएगा और इस प्रक्रिया के निपटने में करीब दो महीने का समय लगेगा। यह कमेटी पहले राज्यों में संगठन का चुनाव कराएगी। पहले मंडल, जिला और फिर राज्य के अध्यक्ष का चुनाव होगा।