August 13, 2025

बीजेपी ने राज्यसभा के लिए प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को बनाया उम्मीदवार, देखे लिस्ट

0

उत्तराखंड की राज्यसभा सीट सांसद अनिल बलूनी के जाने के बाद खाली हुई है।

 

राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को उम्मीदवार बनाया है। यह सीट राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के जाने के बाद खाली हुई है। रविवार शाम को भाजपा ने इसकी सूची जारी की है।

27 फरवरी को होगा मतदान, शाम को मतगणना

राज्यसभा सीट के लिए मतदान 27 फरवरी को होगा। 15 फरवरी तक राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन होगा। 16 फरवरी को स्क्रूटनी होगी। 20 फरवरी को नाम वापसी का अवसर मिलेगा। 27 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधानसभा में मतदान होगा। शाम पांच बजे से मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *