June 21, 2025

दिल्ली की ऐतिहासिक जीत पर कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने मनाया जश्न

0

ऋषिकेश। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड बहुमत की ऐतिहासिक सरकार बनाने पर कैबिनेट मंत्री  प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ खुशी का इजहार किया। इस मौके पर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई दी गई।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भाजपा के प्रति दिल्ली की जनता ने अपना विश्वास जताया है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना पर दिल्ली की जनता ने मोहर लगाई है।

 अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आप पार्टी के दिग्गजों को हराकर उनके झूठे वायदे को सिरे से नकार दिया है। कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया, जनता को भ्रमित कर नफरत की राजनीति की।

  • इस दौरान जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, मंडल अध्यक्ष सुमित पंवार, कार्यकारी मंडल अध्यक्ष रुचि जैन, जितेंद्र अग्रवाल, बृजेश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष जगावर सिंह, देवदत्त शर्मा, दीपक बिष्ट, शिव कुमार गौतम, जयंत शर्मा, अरविंद चौधरी, प्रदीप कोहली, निवेदिता सरकार, मोनिका गर्ग, एकांत गोयल, सुधा असवाल, पार्षद राजेश दिवाकर, अजय दास, सौरभ गर्ग, संजीव पाल, राजू नरसिम्हा, संजीव सिलस्वाल, सोनू पांडेय मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *