February 4, 2026

यात्रा ट्रांजिट कैंप में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
20240528_121956

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद पहली बार मुख्य सचिव राधा रतूड़ी व्यवस्थाओं को देखने के लिए ऋषिकेश के ट्रांजिट कैंप पहूंची।अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर चर्चा की उसके बाद यात्रा पंजीकरण कार्यालय सहित तमाम परिसर में व्यवस्थाओं को देखा।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्य सचिव ने कहा कि ऋषिकेश यात्रा का मुख्य पड़ाव है। यहां तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। कोई भी यात्री बिना पंजीकरण यात्रा पर न जाए यह उत्तराखंड सरकार का फैसला है। उन्होंने कहा कि यात्रा सुचारू और सुरक्षित हो इस पर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। यात्रा में व्यवस्था ठीक नहीं है, वह इस बात से सहमत नहीं है। पिछले 15 दिनों में 12.27 लाख यात्री धामों के दर्शन कर चुके हैं। जिससे स्पष्ट हो जाता है की यात्रा सुचारू ढंग से चल रही है।

मुख्य सचिव ने धामों पर लोग नाच गाना करके रील बनाने पर भी नाराजगी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed