February 4, 2026

नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने हाई कोर्ट IDPL में शिफ्ट करने को दिया अपना पूर्ण समर्थन

0
nainital-highcourt-2024-03-57deef011e9b3da4f3792facc6ac5cba

 ऋषिकेश। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने उत्तराखंड हाई कोर्ट को IDPL ऋषिकेश शिफ्ट करने को अपना पूर्ण समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि नैनीताल में हाई कोर्ट की जगह काफी कम है वहा जगह कम होने के कारण अधिवक्ताओं को चेंबर भी नहीं मिल पाते हैं ,वादकारियों को भी रहने के लिए काफी महंगे महंगे होटल्स में रूकना पड़ता हैं तथा ज्यादा ऊंचाई पर होने के कारण बड़ी उम्र के वादकारियों को स्वास्थ संबंधी समस्याएं भी आती हैं ,कहा कि IDPL हाई कोर्ट के लिये सर्वथा उचित स्थान है जो कि जहाँ हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध है जैसे रेलवे स्टेशन , बस की सुविधा , एयरपोर्ट आदि जैसे सब सुविधाएं उपलब्ध है तीर्थ स्थल होने के कारण सस्ते रहने के स्थल भी मौजूद है।

मिश्र ने कहा कि हाई कोर्ट में अधिकांश वाद देहरादून व हरिद्वार जिले के ही ज्यादा मुकद्दमे है इसलिये भी IDPL ही सबसे ज्यादा उपयुक्त स्थान है।

मिश्र ने चीफ जस्टिस से हाई कोर्ट को IDPL में शिफ्ट करने का आग्रह किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed