February 4, 2026

हैवानियत की हदें पार: खुद के ही भाई,भाभी ने कटवा दिए युवक के हाथ

0
VideoCapture_20251224-210639

टिहरी गढ़वाल।

__________________

टिहरी गढ़वाल, उत्तराखंड घनसाली के बालगंगा तहसील क्षेत्र में बड़े भाई ने मां और पत्नी के साथ मिलकर अपने छोटे भाई की हत्या का प्रयास किया। तीनों ने पीड़ित के दोनों हाथों पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे जख्म में संक्रमण फैल गया और डॉक्टरों को पीड़ित के दोनों हाथ काटने पड़े।

जानकारी के अनुसार,अंग्रेज सिंह पुत्र स्व. गजे सिंह का अपने परिवार से विवाद हो गया। इसके बाद अंग्रेज की भाभी और मां जेठी देवी ने मुंबई से उसके बड़े भाई पूरब सिंह को बुलाया। आरोप है कि 20 दिसंबर की देर रात पूरब सिंह के गांव पहुंचने पर तीनों ने मिलकर अंग्रेज सिंह पर चाकू व अन्य धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया।

शाम से दोपहर तक तड़पता रहा पीड़ित — तीनों ने अंग्रेज के दोनों हाथों पर गंभीर वार किए, हड्डियां बाहर निकल आईं। गले पर भी चाकू से वार किया गया। शनिवार सुबह से दोपहर तक अंग्रेज गांव में दर्द से तड़पता रहा। बाद में भाई पूरब सिंह ने 108 एम्बुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया। एम्स में डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ काटने पड़े।

मंगलवार को अंग्रेज ने चमियाला पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई। चमियाला चौकी से उसे घनसाली तहसील भेजा गया। घनसाली थाने में अंग्रेज ने अपने बड़े भाई पूरब सिंह और भाभी अंजली देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

एसएचओ अजय सिंह जाटव ने बताया —पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed