June 21, 2025

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन

0

स्वर्गाश्रम। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक में अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल और सभासद प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो अयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल और अन्य सभासद प्रत्याशी को विजय बनाने की अपील की गई।

मंगलवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रोड शो में जनसैलाब उमड़ गया। रैली अधिकांश क्षेत्रों से गुजरी।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी बिंदिया अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करूंगी। लोगों के बीच जाकर समस्या को समझकर निवारण करूंगी। क्षेत्र में जो रुके हुए काम हैं, उसको पूरा करने का काम किया जाएगा। स्वर्गाश्रम क्षेत्र में पार्किंग बनाया जाएगा, जिससे स्थानीय लोग और पर्यटकों को जाम से निजात मिल सकेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *