March 27, 2026

चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था बनाने सहित कई विषयों की चर्चा

0
IMG-20250328-WA0013

ब्यूरो,ऋषिकेश।

——————–

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कोतवाली ऋषिकेश के नए प्रभारी कोतवाल प्रदीप कुमार राणा ने मुलाकात की। इस दौरान अग्रवाल ने ऋषिकेश की कानून व्यवस्था सुधारने, चारधाम यात्रा में यातायात व्यवस्था बनाने सहित कई विषयों पर वार्ता की।

शुक्रवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में हुई मुलाकात में अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश की कानून व्यवस्था में सुधार किया जाए। खासतौर पर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाने के निर्देश दिए। अग्रवाल ने कहा कि चारधाम यात्रा मई माह से शुरू होने जा रही है, ऐसे में यहां यातायात व्यवस्था चरमराती है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था के लिये अभी से प्रबंध किए जाएं। जिससे अव्यवस्था न फैले।

अग्रवाल ने नए प्रभारी कोतवाल से आस्था पथ की आस्था को बनाए रखने के लिये यहां नियमित गश्त लगाने के लिये भी कहा। उन्होंने कहा कि रात्रिकाल में चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने को रात्रि गश्त बढ़ाई जाएं। कहा कि बाहरी लोगों का सत्यापन चलाया जाए। जिससे आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index FindHouses Real Estate Findive – Scuba Diving & Water Sports Elementor Template Kit Findmeet – Video Conference Elementor Template Kit Fineco Accounting & Tax Consultancy Services Elementor Template Kit Finess – Fitness Elementor Template Kit Finjobs – Human Resource Elementor Template Kit FinLab – Business, Consulting WordPress Theme Finlon – Loan & Credit Repair WordPress Theme FinMag – Modern Magazine WordPress Theme Finnik – Minimal WordPress Theme for Photographers