March 27, 2026

प्रभावी संचार कौशल उद्यमिता विकास का आधार :डॉ सृचना

0
IMG-20250328-WA0014

ब्यूरो, नरेंद्रनगर।

________________

उद्यमिता विकास के लिए प्रभावी संचार कौशल होना आवश्यक है यह विचार डॉ सृचना सचदेवा ने आज देवभूमि उद्यमिता प्रशिक्षण के सातवें कार्य दिवस पर बतौर विशेषज्ञ प्रशिक्षक छात्रों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।

विदित हो कि राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में आजकल देव भूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत छात्रों को स्वावलंबी और उद्यमी बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा सैद्धांतिक और व्यवहारिक ज्ञान पोषित किया जा रहा है।

डॉ सचदेवा ने कहा कि दुनिया का कोई भी उद्यम और कार्य बिना संचार की संभव नहीं है,और यदि हम गुणवत्तापूर्ण संचार करते हैं तो हम आर्थिकी के साथ-साथ कंपनी प्रोडक्ट, नीति और व्यवस्थाओं में भी स्वावलंबी हो जाते हैं। उन्होंने अच्छे संचार के लिए 7 सी का फार्मूला सुझाया।

इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ संजय महर और महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ जितेंद्र नौटियाल ने स्मृति चिन्ह देखकर सचदेवा को सम्मानित किया।

वहीं दूसरी ओर पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में विभागीय गतिविधियों के अंतर्गत करियर विकल्पों पर एक काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें ब्लॉगिंग, पॉडकास्टिंग ,यूट्यूब आदि क्षेत्रों को करियर के रूप में अपनाए जाने के तकनीकी और व्यावहारिक पहलुओं पर छात्रों को परामर्श दिया गया।

काउंसलिंग कार्यक्रम में डॉ सृचना सचदेवा, डॉ विक्रम बर्त्वाल,विशाल त्यागी आदि ने प्रमुख परामर्शदाता के रूप में कार्य किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कॉलेज छात्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index Cide – Elementor High Tech Stores Cindy – Accessible Local Government WordPress Theme Cinomy – Movie TV & Streaming Services Elementor Template Kit Circle Menu For Elementor Circle Progress Bar Elementor Cirilla – Multipurpose Flutter App For WordPress & Woocommerce Citala — Swimming Pool Maintenance Company Elementor Template Kit CitiLights – Real Estate WordPress Theme Citrus – One Page WordPress City Government & Municipal Portal Political WordPress Theme