February 4, 2026

गोमुख संकल्प कलश यात्रा का हुआ आगाज

0
IMG-20240624-WA0013

ऋषिकेश। पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प कलश यात्रा का आगाज हो गया है। यह यात्रा 30 पड़ावों से होते हुए गोमुख पहुंचेगी। जिसमें जगह-जगह नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को गंगा और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा।

सोमवार को कृष्ण कुंज आश्रम मायाकुंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जगद्गुरु पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य महाराज की अध्यक्षता में शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जगद्गुरु कृष्णाचार्य महाराज ने कहा कि कथाओं के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा सकता है। जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके समस्त जनमानस की भागीदारी से ही पौधारोपण किया जा सकता है हर एक व्यक्ति एक-एक पेड़ की जिम्मेवारी लें।

महंत रवि प्रपन्नाचार्य महाराज ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण संवर्धन जन चेतना अभियान गोमुख संकल्प यात्रा पांच दिवसीय यात्रा है जिसमें की ऋषिकेश से गोमुख तक अपने 30 पड़ावों को पूरा कर गोमुख पहुंचेगी।

महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज ने कहा कि गोमुख संकल्प कलश यात्रा से हम सभी संकल्प लें कि हर एक व्यक्ति अपने आश्रमों घरों से ही पेड़ लगाकर शुरुआत करें।

इस दौरान नि.मेयर अनिता ममगाईं,  महामंडलेश्वर डॉ रामेश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी ईश्वर दास महाराज, महामंडलेश्वर  महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, योगी आशुतोष महाराज , संस्कार योगशाला के परमाध्यक्ष नवीन जोशी, आचार्य नारायण दास, महाराज युवराज संत गोपालाचार्य महाराज, स्वामी आलोक हरि, स्वामी अखंडानंद सरस्वती, स्वामी परमानंद दास महाराज, स्वामी करुणा शरण महाराज, महंत मनोज प्रपन्नाचार्य मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed