March 27, 2026

हरियाणा की महिला टीम और एसएससीबी जीता स्वर्ण पदक

0
IMG-20250131-WA0077

ऋषिकेश। 38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत टिहरी जिले के शिवपुरी में गंगा तट पर आयोजित बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में महिला वर्ग में हरियाणा और पुरुष वर्ग में एसएससीबी की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। जबकि पुरुष वर्ग में उत्तराखंड की टीम और महिला वर्ग में केरल के टीम ने रजत पदक हासिल किया।

शिवपुरी में 27 जनवरी से बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा था। इस मुकाबले में महिला वर्ग में हरियाणा और केरल की टीम फाइनल मुकाबला के लिए पहुंची थी। जबकि पुरुष वर्ग में एसएससीबी और उत्तराखंड की टीम पहुंची थी।

शुक्रवार पहले फाइनल मुकाबला महिला वर्ग में हरियाणा और केरल के मध्य हुआ । पहले हाफ मुकाबले में हरियाणा की टीम ने 22 और केरल की टीम ने 7 अंक प्राप्त किये। दूसरे हाफ मुकाबले में हरियाणा की टीम ने 32 और केरल की टीम ने 05 अंक प्राप्त किया । इस मुकाबले में हरियाणा के टीम में स्वर्ण पदक जीता। केरल की टीम को रजत पदक मिला।

दूसरा मुकाबला पुरुष वर्ग में एसएससीबी( सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड) और उत्तराखंड के मध्य हुआ।

पहले हाफ मुकाबले में एसएससीबी ने 18 और उत्तराखंड की टीम ने 21 अंक प्राप्त किये। दूसरे हाफ मुकाबले में एसएससीबी की टीम ने 17 और उत्तराखंड की टीम ने 11 अंक प्राप्त किये। प्रतियोगिता में मुकाबला बराबर होने के बाद शूटआउट मुकाबले में एसएससीबी की टीम ने 05 अंक और उत्तराखंड की टीम ने 04 अंक प्राप्त किया। इन अंकों के आधार पर एससीसीबी ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

उत्तराखंड की टीम को रजत पदक मिला। पुरुष वर्ग में उत्तर प्रदेश की टीम और महिला वर्ग में छत्तीसगढ़ की टीम को कांस्य पदक मिला।

बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता के समापन के बाद मेडल सेरिमनी का आयोजन किया गया। टीएचडीसी के जीएम मानव संसाधन विभाग डॉ. अमरनाथ त्रिपाठी, एजीएम विजय बहुगुणा और बीच हैंडबॉल प्रतियोगिता के निदेशक जसवीर सिंह ने खिलाड़ियों को मेडल वितरित किए।

इस दौरान एसडीएम नरेंद्रनगर दीपेंद्र नेगी, सुनील भारद्वाज जोगिंदर सिंह दिनेश ठाकुर विनय मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index Paperio – Responsive and Multipurpose WordPress Blog Theme PaperMag – NewsPaper Magazine WordPress Theme Papr – Newspaper News WordPress Theme Paradise Slider – Responsive Bootstrap Carousel Plugin Parador – Hotel Booking WordPress Theme Parallax One Page Builder WordPress Plugin Paras – Business Coach for Women Elementor Template Kit Parax – Creative Agency Elementor Template Kit Park – Creative Portfolio WordPress Theme Parkivia | Auto Parking & Car Maintenance WordPress Theme