February 4, 2026

धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

0
20240323_200517

मुनिकीरेती। अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ की ओर से धूमधाम से एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह मनाया। इसके बाद होली के गीतों पर शाखा के सदस्य जमकर झूमे।

शनिवार को कार्यक्रम को संबोधत करते हुए सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट ने समस्त सफाई कर्मियों को होली की बधाई दी एवं सभी से केमिकल वाले रंगों से होली ना खेलने की अपील की। समाजसेवी अनिल बडोला ने कहा कि होली रंगों और उल्लास का त्यौहार है, सभी को इस त्यौहार को प्रेमपूर्वक मनाना चाहिए। समाजसेवी इंद्रा आर्य ने शाखा के सभी सदस्यों को रंग बिरंगा गुलाल लगाकर बधाई दी। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को रंग बिरंगे गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और होली के गीतों पर जमकर झूमे।

इस दौरान अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ गढ़वाल उपाध्यक्ष समीर, समाजसेवी रोहित गोडियाल, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण, मायाराम, राजू, बाबू, मनोज, मुकुल, वाल्मिकी समाज के प्रधान मुनेश वाल्मिकी, अखिल भारतीय मजदूर संघ मुनिकीरेती शाखा अध्यक्ष कुलदीप, आकाश रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed