June 20, 2025

हॉटमिक्स के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

0

ऋषिकेश। चंदेश्वर नगर के वार्ड संख्या 1, वार्ड संख्या 2 और वार्ड संख्या 3 के हॉटमिक्स मुख्य मार्ग के निर्माण कार्य का में शंभू पासवान ने विधिवत शुभारंभ किया।

बृहस्पतिवार को तीनों वार्डों के मुख्य मार्ग जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसके निर्माण होने से तीनों वार्डो की जनता और चंदेश्वर मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में काफी राहत मिलेगी।

महापौर शंभू पासवान ने कहा कि जहां पर भी सड़कों की स्थिति  खराब है। उन सभी सड़कों का निर्माण और विकास कार्य करना उनकी प्राथमिकता है। आगे भी विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से नगर निगम स्तर से समस्याओं का निदान किया जाएगा।

इस दौरान पार्षद किरण यादव, रूपा देवी, प्रियंका यादव, देवदत्त शर्मा, कृष्ण मंडल, चंदू यादव ,सुजीत यादव, राहुल, संजय राजभर, दिवाकर मिश्रा, अरविंद, विनोद मिश्रा,राकेश राजभर,नीरज सिंह मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *