February 4, 2026

पर्यटन उत्पादन में नवाचार से पर्यटन उद्योग को लगेंगे पंख- उभान

0
IMG-20240301-WA0015

नरेंद्रनगर। ऊर्जा प्रदेश के नाम से जाना जाने वाला उत्तराखंड राज्य भविष्य में पर्यटन प्रदेश के रूप में जाना जाएगा। उक्त वक्तव्य राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर के प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार ने पर्यटन अध्ययन विभाग की विभागीय परिषद कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए दिया।

शुक्रवार को आयोजित विभागीय परिषद में प्राचार्य प्रोफेसर राजेश कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में पर्यटन विकास हेतु प्राकृतिक संसाधनों की भरमार है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से आवाहन किया कि पर्यटन उत्पादन में नवाचार के माध्यम से विविधीकरण उत्तराखंड राज्य को नवीन सोपान पर स्थापित कर सकता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिप्ली एडवेंचर के रामपाल भंडारी  ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र विश्व पर्यटन मानचित्र में एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है तथा नरेंद्र नगर महाविद्यालय में पर्यटन विषय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के पास पर्यटन उद्योग में उद्यमिता एवं रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉक्टर आशुतोष शरण ने कहा कि भारत की विविध सांस्कृतिक विरासत पर्यटकों के लिए महत्वपूर्ण आकर्षण है तथा पर्यटन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। कार्यक्रम में सत्र 2023-24 हेतु विभागीय परिषद का गठन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा बी0 ए0 पर्यटन चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र सुमित को अध्यक्ष, षष्टम सेमेस्टर के भीम सिंह को उपाध्यक्ष, चतुर्थ सेमेस्टर की प्रिया चौहान को सचिव, द्वितीय सेमेस्टर के छात्र तुषार पवार को सहसचिव तथा षष्टम सेमेस्टर के अनिल सिंह को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

साथ ही केशव पायल, प्रियांशु पुंडीर व अजय पवार को क्रमशः प्रथम द्वितीय व तृतीय वर्ष का कक्षा प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं हेतु विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भीम सिंह प्रथम, प्रिया चौहान द्वितीय, व धीरेंद्र चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रिया चौहान प्रथम, अनिल सिंह द्वितीय, व प्रियांशु पुंडीर तृतीय स्थान पर रहे। प्रिया चौहान के पोस्टर को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त हुआ।

इस दौरान डॉ0 विक्रम बर्तवाल, डॉ0 राजपाल सिंह रावत, डॉ0 नताशा, डॉ0 आराधना, डॉ0 ज्योति शैली, डॉ0 जितेंद्र नौटियाल, डॉ0 सोनी तिलारा, राकेश जोगी, शिशुपाल रावत सहित विभाग के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

कार्यक्रम का संचालन विभाग प्रभारी डॉ संजय महर एवं छायांकन विशाल त्यागी ने किया। प्रतियोगिता कार्यक्रमों में स्थान प्राप्त छात्रों को मुख्य अतिथियों ने पुरस्कार प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed