यूकेडी की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में गहन मंथन – उद्देश्य और राज्य के गंभीर मुद्दों पर की चर्चा
–उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर श्यामपुर में केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया।
– बैठक में दल की नीति-रीति, उद्देश्य और राज्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर गहन मंथन किया गया
– उत्तराखंड में व्याप्त कुरीतियों, भ्रष्टाचार, पलायन, बेरोजगारी तथा जल-जंगल-जमीन से जुड़े सवालों पर विशेष चिंता व्यक्त की गई
– यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि पार्टी सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं किया जाएगा
– राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार, पलायन और बेरोजगारी पर रोक लगाने के लिए ठोस योजना बनाई जा रही है।
ब्यूरो, ऋषिकेश।
___________________
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर श्यामपुर में केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया।
बैठक में दल की नीति-रीति, उद्देश्य और राज्य से जुड़े गंभीर मुद्दों पर गहन मंथन किया गया। इस दौरान उत्तराखंड में व्याप्त कुरीतियों, भ्रष्टाचार, पलायन, बेरोजगारी तथा जल-जंगल-जमीन से जुड़े सवालों पर विशेष चिंता व्यक्त की गई।
केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने बताया कि उनके लिए राजनीतिक दल से पहले राज्य सर्वोपरि है। उत्तराखंड को बचाना उनकी पहली प्राथमिकता है, यही वह दल है जिसने राज्य निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और जिसे राज्य की जननी कहा जाता है। राज्य बनने के बाद बीते 25 वर्षों में दल ने परहेज़ी के रूप में निरंतर राज्य हित में काम किया है।
बैठक में यह भी कहा गया कि दल का विज़न पूरी तरह स्पष्ट है और वर्ष 1992 में तैयार किए गए ब्लू-प्रिंट के अनुरूप ही आगे की रणनीति तय की जा रही है। नेताओं ने कहा कि राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार, पलायन और बेरोजगारी पर रोक लगाने के लिए ठोस योजना बनाई जा रही है, साथ ही रिवर्स पलायन को बढ़ावा देने पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है। दल का उद्देश्य उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाते हुए उसके मूल स्वरूप और संसाधनों की रक्षा करना है।



