पीएम मोदी का उत्तराखंड दौरा, जानिए क्या है पूरा शेड्यूल ?……

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7:20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना होंगे। यहां 8:05 बजे प्रधानमंत्री देहरादून के जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से प्रधानमंत्री 8:10 पर MI-17 हेलीकॉप्टर से हरसिल के लिए रवाना होंगे। 9:10 पर आर्मी हेलीपैड उत्तरकाशी के हर्षिल पहुंचेंगे यहां से प्रधानमंत्री 9:15 पर बाय रोड गंगोत्री धाम के शीतकालीन प्रवास मुखवा टेंपल जाएंगे।
9:30 बजे से 9:50 तक प्रधानमंत्री मां गंगोत्री के दर्शन कर विशेष पूजा करेंगे। उसके बाद मुखवा व्यू प्वाइंट से हिमालय के दर्शन करेंगे। 10:15 प्रधानमंत्री मुखवा मंदिर से सड़क मार्ग द्वारा हर्षिल पहुंचेंगे। 10:30 पर उत्तराखंड विंटर टूरिज्म पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। यहीं से प्रधानमंत्री बाइक रैली को भी फ्लैग ऑफ करेंगे। इसके बाद म 11:15 पर हर्षिल में एक आम जनसभा को संबोधित करेंगे। इन तमाम कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री 11:30 बजे आर्मी हेलीपैड से देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। यहां से 12:40 पर पीएम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा———–
प्रधानमंत्री बनने के बाद 20 अक्टूबर 2017 को पहली बार केदारनाथ आए थे। उसके बाद 7 नवंबर 2018 को केदारनाथ आए थे। 18 में 2019 को पीएम फिर केदारनाथ आए, यहां उन्होंने ध्यान गुफा में ध्यान लगाया था। 5 नवंबर 2021 को केदारनाथ आए। 21 अक्टूबर 2022 को केदारनाथ-बद्रीनाथ यात्रा पर आए। 12 अक्टूबर 2023 को मानसखंड (जागेश्वर-आदि कैलाश) दौरा किया 8 दिसंबर 2023 को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 28 जनवरी 2025 को राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन। इसके अलावा प्रधानमंत्री उत्तराखंड में कई चुनावी रैलियां को संबोधित करने आए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत और पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण समारोह में भी पहुंचे थे।