स्वर्गाश्रम क्षेत्र में युवा कांग्रेसियों की आगामी संगठनात्मक चुनावों को लेकर बैठक।
ब्यूरो,ऋषिकेश/स्वर्गाश्रम।
_____________________
युवा कांग्रेस के जिला प्रभारी राजकुमार यादव का स्वर्गाश्रम में आगमन हुआ। इस अवसर पर आगामी युवा कांग्रेस संगठनात्मक चुनावों को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को अधिक सक्रिय रूप से जोड़ने और चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई।
सोमवार को बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रक्रिया, सदस्यता अभियान, और नामांकन से संबंधित दिशा-निर्देश दिए गए। यादव ने सभी युवाओं से अपील की कि वे पूरी निष्ठा और जोश के साथ आगामी चुनाव प्रक्रिया में भाग लें।
इस दौरान प्रदेश सचिव अंकित गुप्ता, ऋषभ अग्रवाल, चेतन चौहान, विजय शर्मा, दुर्गेश शर्मा, अतुल अग्रवाल, नीरज, अतुल, और अमित समेत कई पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



