March 27, 2026

मुनिकीरेती-ढालवाला पालिका ने तहबाजारी ठेका प्रथा बंद की, वसूली अब स्वयं करेगी

0
IMG-20260327-WA0046

बोर्ड ने 2026-27 बजट पेश किया: आय ₹36.5 करोड़, व्यय ₹33.36 करोड़

पार्किंग शुल्क में 15 % वृद्धि और चार दुकानों की नीलामी को मंजूरी

पालतू कुत्तों पर शुल्क तय होगा, प्रतिबंधित नस्लें वर्जित

सभासदों के प्रस्ताव: सीवर-लाइन, सड़क-मरम्मत, पुल-फुटपाथ, लाइब्रेरी, स्ट्रीट-लाइट सुधार

ऋषिकेश/मुनिकीरेती।

________________________

नगर पालिका परिषद की शुक्रवार को पालिका सभागार में हुई बोर्ड बैठक में बड़े नीतिगत फैसले सर्वसम्मति से पारित हुए पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने बताया कि तहबाजारी ठेका प्रथा से रेहड़ियों-फड़ों का अनियंत्रित अतिक्रमण, नगर की छवि बिगड़ना और बिना पुलिस-वेरिफिकेशन असामाजिक तत्वों की आवाजाही जैसी शिकायतें बढ़ रही थीं। जन-सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बोर्ड ने ठेका प्रथा तत्काल बंद कर स्वयं वसूली करने का निर्णय लिया। साथ ही सभी पार्किंग स्थलों के ठेके में 15 % वृद्धि के साथ नए टेंडर निकालने पर सहमति बनी।

शुक्रवार को बोर्ड बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट में अनुमानित आय ₹36,50,14,915 और व्यय  ₹33,36,28,000 रखते हुए अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी ने राजस्व-संपदा बढ़ाने के उपाय रखे। इसी क्रम में खाराश्रोत पार्किंग के पास चार दुकानों की नीलामी का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ।

बैठक में आवारा व पालतू श्वानों पर भी चर्चा हुई। अब नगर क्षेत्र में कुत्ता पालने पर शुल्क लगेगा, प्रतिबंधित नस्लें पूरी तरह वर्जित रहेंगी; पालिकाध्यक्ष ने उपनियम (बाय-लॉज) शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।

सभासदों के प्रस्तावों में जन-जीवन की छोटी-बड़ी जरूरतें गूंजीं: ढलान-मरम्मत व शौचालय सुधार वार्ड 02, नई सीवर लाइन और गली-सुधार 03, निर्माण-मलबे पर कार्रवाई 04, सीमा-विवाद निपटारा 05,चैंबर-सड़क-मरम्मत व सीसीटीवी 06, 14 बीघा पुल पर फुटपाथ और राज्य-आंदोलनकारी मूर्तियां 07, आनंद विहार में सीवर-काम और बरसाती जल-निकासी 08, राजीव ग्राम में हाइटेक लाइब्रेरी (09), बाईपास शौचालय व खेल-मैदान (10) तथा स्ट्रीट-लाइट-मरम्मत व समय पर कूड़ा-गाड़ी 11।

बैठक में सभासद मीनू, विनोद खंडूडी, सचिन रस्तोगी, ब्रिजेश गिरी, लक्ष्मण भंडारी, बबीता रमोला, गजेंद्र सजवाण, स्वाति पोखरियाल, रेखा पैन्यूली, विनोद सकलानी, निशा नेगी सहित प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। निर्णयों पर कार्यवाही प्रारंभ करने का निर्देश देते हुए अध्यक्ष ने कहा— “जन-सुरक्षा और सुव्यवस्थित नगर, बोर्ड की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index Nedril – Creative Agency & Portfolio WordPress Theme Needle – Tattoo Studio Elementor Template Kit Neighborhood – Responsive Multi-Purpose Shop Theme Nelly – Blog & Magazine Elementor Template Kit Nelson – Barbershop & Hairdresser Elementor Template Kit Nelva – Corporate WordPress Theme Neoh – NFT Portfolio WordPress Theme NeoMag – News and Magazine WordPress Theme Neon – Bootstrap Admin Theme Neotek – Electronics WordPress Theme