अब जल्द ही तीर्थनगरी को मिलेंगी जाम से मिलेगी निजात,केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री अजय टम्टा ने 2200 करोड़ की लागत से एलीवेटर सड़क के निर्माण की दी सौगात

ऋषिकेश। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा का ऋषिकेश पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, 2200 करोड़ की लागत से होगा एलीवेटर सड़क का निर्माण, जल्द ही तीर्थनगरी को मिलेगी जाम से राहत।
गढ़वाल भ्रमण पर निकले सांसद व केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा का कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल को मौजूदगी में तीर्थनगरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि तीर्थनगरी में जाम की स्थिति को देखते हुए श्यामपुर से लेकर ब्रह्मपुरी तक दो पैकेज तैयार किए गए हैं। जिसमें श्यामपुर से ढालवाला तक साढ़े दस किलोमीटर की एलिवेटर सड़क 1500 करोड रुपए की लागत से बनाई जाएगी। वही ढालवाला से ब्रह्मपुरी तक साढ़े सात किलोमीटर 5 टनल 700 करोड रुपए की लागत से बनाई जाएगी।
कुल मिलाकर 2200 करोड़ की लागत से साढ़े 17 किलोमीटर की एलिवेटर सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से बजट भी स्वीकृत हो गया है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के मार्गदर्शन में दोनों कार्यों को जल्द ही धरातल पर उतारा जाएगा।
इस दौरान निवर्तमान मेयर अनिता ममगाई, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा चंद्रभान सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, जिला महामंत्री दीपक धमीजा, वन विकास निगम सदस्य देवदत्त शर्मा, मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा माधवी गुप्ता, मण्डल महामंत्री नितिन सकसेना, मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा जगावर सिंह, निवर्तमान पार्षद शिव कुमार गौतम, राजेन्द्र बिष्ट, नंद किशोर जाटव, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा राधे जाटव, रूपेश गुप्ता, दीपक बिष्ट, रंजन अंथवाल, निवेदिता सरकार, सुधा असवाल, विनोद भट्ट, राजकुमारी पंत, सीमा रानी, ज्योति पांडेय, अभिनव पाल मौजूद रहें।