नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी की पहल पर लगेगा जरूरतमंदो के लिए नि:शुल्क स्टाल

ऋषिकेश। नगर निगम की ओर से आयोजित मुस्कान अभिनव की पहल शुरू की गई है। जिसमें जरूरतमंदो को आवश्यकता की वस्तुएं उपलब्ध होगी। अधिकतर आपने देखा होगा की लोग अपने घर में रखी पुरानी वस्तुओं को कचरे के ढे़र या कबाड़ी को दे देते है। अगर ये वस्तुए किसी जरूरतमंद को मिल जाए तो इससे खुशी की बात हो सकती है।
इसी को मध्यानजर रखते हुए। नगर निगम के नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने एक पहल की शुरूआत की है। जो जरूरतमंदो के लाभकारी सिद्ध होगी। नगर आयुक्त ने बताया कि हम ने नगर निगम में नेकी की एक स्टाल स्थापित की है। जोकि जरूरतमंदो को नि:शुल्क उपबध कराया जाएगा। जिस व्यक्ति को नगर स्टॉल से अपनी जरूरत की वस्तुए चाहिए वो छांट कर ले जा सकता है। यहां कार्यक्रम 1 मार्च से चलाया जाएगा। और साथ ही सम्मानित नागरिकों और संस्था से अनुरोधा भी किया है। कि वह आने अनुपयोगी कपड़े
कपड़े, स्कूल की यूनिफॉर्म ,जूते, खिलौने, किताबें, कॉपियां, दवाइयां, चादर, कंबल, बैग ,बोक्स, पुरानी टीवी, पुराना फ्रिज, पंखे, कूलर आदि नगर निगम ऋषिकेश में जमा कर सकते हैं। इस हेतु नगर निगम में नेकी की स्टाल में लगाया जाएगा। ।