ओवरलोडिंग मैक्स गिरी गहरी खाई में 2 की मौत अन्य घायल

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां गजा तहसील में एक टाटा सूमो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 15 लोग घायल है। वाहन में चालक सहित 17 लोग सवार थे।
रविवार को प्रातः 9:30 बजे टिहरी के गजा तहसील के डुवाकोटी के पास यह हादसा हुआ है। जहां टाटा सूमो संख्या UK 07 TA 0530 अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह वाहन गजा से चंबा जा रहा था। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें खाई से रेस्क्यू कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में भर्ती कराया गया। वाहन में 17 लोग सवार थे।
वहीं, सीएचसी गजा से 15 घायलों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। जबकि, 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की संख्या भी बढ़ने की आशंका है। उधर, हादसे की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए हैं। जबकि, मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सड़क हादसे में मौत
1.धर्मवीर असवाल पुत्र कर्म सिंह असवाल (उम्र 45 वर्ष), निवासी- कठूड़, टिहरी
2.रितिका पुत्री दीपा सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी- अम सारी, टिहरी
सड़क हादसे में घायल
1.वीरेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र शंकर सिंह (उम्र 52 वर्ष), निवासी- फलसरी (चालक)
2.वंश पुत्र सुभाष (उम्र 8 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी
3.सृष्टि पुत्री अनिल (उम्र 11 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी
4.प्रकाशी देवी पत्नी अनिल सजवान(उम्र 35 वर्ष) खांड तल्ला,टिहरी
5.पूजा पुत्री खुशीराम (उम्र 22 वर्ष), निवासी- पाली, टिहरी
6.विकास पांडे पुत्र सत्य प्रसाद (उम्र 35 वर्ष), निवासी- मटियाली, टिहरी
7.अदिति पुत्री विकास पांडे (डेढ़ वर्ष), निवासी- मटियाली, टिहरी
8.साक्षी पुत्री खुशीराम जखमोला (उम्र 19 वर्ष), निवासी- पाली, टिहरी
9.विमला देवी पत्नी बबलू (उम्र 28 वर्ष) मंजगांव तल्ला, टिहरी
10.ऋषिका पुत्री बबलू उम्र (2 वर्ष)मंजगांव तल्ला, टिहरी
11.दीपा देवी पत्नी कुंदन लाल (उम्र 65 वर्ष), निवासी- पलोगी, टिहरी
12.कलावती पत्नी सुभाष चंद्र खंडूरी (उम्र 60 वर्ष) गाजोली तल्ला,टिहरी
13.गौतम पुत्र सुभाष (उम्र 19 वर्ष), निवासी- उत्तरकाशी
14.जगवीर सिंह पुत्र रतन सिंह (उम्र 42 वर्ष) क्विली तल्ला,टिहरी
15.राजेश पंवार पुत्र बैशाख सिंह उम्र 40 वर्ष नवागर तल्ला,टिहरी