February 4, 2026

गहरी खाई में गिरी यात्री बस कई यात्रियों की गई जान

0
Screenshot_20241104_210024_Gallery

अल्मोड़ा। उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक बस सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस में 50 से ज्यादा यात्री सवार थे।

बस गढ़वाल मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बताई जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। वहीं सीएम धामी ने हादसे में गंभीर घायलों को एयरलिफ्ट करने के भी निर्देश दिए हैं।

पीएम वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने अल्मोड़ा सल्ट हादसे पर दुख जताया है। साथ ही हुए मृतकों के परिजनों को पीएम राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed