June 21, 2025

धूमधाम से निकाली गई रामानंदाचार्य जयंती पर शोभायात्रा

0

ऋषिकेश।  विरक्त वैष्णव मंडल समिति ने जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की 724वीं जयंती धूमधाम से मनाई जयंती पर निकाली गई शोभा यात्रा में सीताराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा में सीताराम की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। शोभा यात्रा का विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

शुक्रवार को विरक्त वैष्णव मंडल समिति ने जगतगुरु स्वामी रामानंदाचार्य महाराज की जयंती पर शोभा यात्रा का आयोजन किया।

मायकुंड संत रामानंद आश्रम से निकली शोभा यात्रा सुभाष चौक, हरिद्वार मार्ग, मुखर्जी मार्ग, रेलवे मार्ग, दून मार्ग, पुराना टिहरी बस अड्डा मार्ग से होते हुए वापस संत रामानंद आश्रम पहुंचकर संपन्न हुई।

शोभा यात्रा में राम, सीता, भोलेनाथ, विष्णु,सहित अन्य देवी देवताओं की झांकी शामिल रही विभिन्न जगहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।

शोभा यात्रा में विभिन्न संस्कृत विद्यालयों के ऋषि कुमार व साधु संतों ने बड़ी संख्या में शिरकत की शोभायात्रा के समापन के बाद संत रामानंद आश्रम में गोष्ठी हुई जिसमें संतों ने रामानंदाचार्य महाराज के जीवन के बारे में बताया और सभी से उनके जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की।

इस दौरान आश्रम में भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें संतों हुआ। महामंडलेश्वर वृंदावन दास, महंत सुरेश आनंद महाराज, महंत अभिराम दास महाराज, महामंडलेश्वर दयाराम दास महाराज, रामकृपाल गौतम अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *