नगर क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट कैरिज के जीप-कमांडर वाहनों के मनमर्जी संचालन पर विरोध।
अतिक्रमण और अवैध संचालन के आरोप।
– इंद्रमणि बडोनी चौक के पास वन भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण।
– नियमों के विरुद्ध अवैध संचालन।
– परिवहन संस्थाओं को क्षति और ट्रैफिक संचालन में बाधा।
– अवैध संचालन पर रोक लगाने की मांग।
– नियमों के अनुसार संचालन की मांग।
ब्यूरो,ऋषिकेश।
__________________
संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति ने नगर क्षेत्र में कॉन्ट्रैक्ट कैरिज के जीप-कमांडर वाहनों के मनमर्जी संचालन पर आपत्ति जताई है। समिति ने आरोप लगाया है कि इंद्रमणि बडोनी चौक के पास वन भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण किया जा रहा है और नियमों के विरुद्ध अवैध संचालन किया जा रहा है। समिति का कहना है कि इससे परिवहन संस्थाओं को क्षति हो रही है और ट्रैफिक संचालन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। उन्होंने प्रशासन से इस अवैध संचालन पर रोक लगाने की मांग की है।
शुक्रवार को संयुक्त रोटेशन यातायात व्यवस्था समिति इस अतिक्रमण के संबंध में तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
अध्यक्ष नवीन चंद्र रमोला ने बताया कि कॉन्ट्रैक्ट परमिट पर संचालित कैरिज के जीप कमांडरों के लिए वनभूमि पर घेरवाड़ का काम चल रहा है। जिस पर समिति को कड़ी आपत्ति है।
बताया कि कॉन्ट्रैक्ट कैरिज परमिट के वाहन गैरेज टू गेराज ही संचालित हो सकते हैं। लेकिन वाहन नटराज चौक, चंद्रभागा पुल, यात्रा बस अड्डा, रोडवेज बस स्टैंड के अंदर यात्रा बस अड्डा ट्रांजिट कैंप के पिछले भाग पर अनियंत्रित होकर नियमों के विरुद्ध अवैध संचालित की जा रही है। परिवहन संस्था जो कि पहाड़ों पर 1953 से सेवाएं दे रही हैं। उनको क्षति हो रही है साथ ही ट्रैफिक संचालन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है जो कि नियम विरुद्ध है।
मैक्स, जीप, कमान्डर टैक्सी आदि का संचालन अपने निजी गैराज से होना चाहिए बस स्टैंड, बस स्टॉपज़ से कम से कम 2 किमी. तक छोटी वाहन खड़ी करने एवं सवारी बैठाने पर न्यायालय द्वारा प्रतिबंधित किया गया है, वर्तमान में ऋषिकेश से जीप, कमान्डर, टैक्सी, मैक्सी माननीय न्यायालय की अहेलना कर अवैध रूप से संचालित हो रही है। इस तरह के वाहनों पर शीघ्र शीघ्रर कार्रवाई होनी चाहिए।



