June 21, 2025

निराश्रित लोगों को ठंड से बचने के लिए वितरित की रजाई

0

ऋषिकेश। ठंड के कठिन मौसम में ज़रूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से, लायंस क्लब ने मध्य रात्रि में रजाई वितरण अभियान चलाया गया। इस दौरान ऋषिकेश थाने के एसआई विनोद कुमार ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और क्लब की इस मानवीय पहल की सराहना की।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष सुमित चोपड़ा ने बताया कि  क्लब के सभी सदस्यों ने मिलकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाया। इस आयोजन में न केवल वयस्क सदस्यों ने बल्कि उनके बच्चों ने भी पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। यह दिखाता है कि सेवा की भावना केवल एक पीढ़ी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक परिवार और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह अभियान रेलवे स्टेशन से शुरू होकर पूरे रेलवे रोड के अंत तक किया गया। इस दौरान, सड़क किनारे सो रहे सभी ज़रूरतमंदों को रजाई वितरित की गई, ताकि ठंड से राहत मिल सके।

कोतवाली के एसआई विनोद कुमार ने क्लब की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, “समाज में इस प्रकार की गतिविधियां न केवल ठंड में राहत प्रदान करती हैं, बल्कि समाज में एकजुटता और मानवता का संदेश भी देती हैं।”

क्लब द्वारा हर साल आयोजित की जाती है यह गतिविधि:

लायंस क्लब ने यह रजाई वितरण कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है। इस वर्ष ठंड को ध्यान में रखते हुए, यह गतिविधि कई चरणों में की जाएगी। पहले चरण में 51 रजाइयां बांटी गईं। आने वाले चरणों में और अधिक रजाइयां वितरित की जाएंगी, जिससे ठंड से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके।

इस दौरान धीरज अग्रवाल, धीरज मखीजा, सुशील छाबड़ा, अरविंद किंगर, लविश अग्रवाल, हिमांशु अरोड़ा, तरुण चोपड़ा, सागर ग्रोवर, अंकुर अग्रवाल,यशराज मखीजा, ओम अरोड़ा, चिया छाबड़ा, आहाना चोपड़ा, लविश चोपड़ा, आदित्य अग्रवाल, अक्षरा अग्रवाल

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *