मुनिकीरेती-ढालवाला में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी, 12 चालान
– “मुनिकीरेती-ढालवाला में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ छापेमारी, 12 चालान”
– “गंदगी और पॉलिथीन के खिलाफ नगर पालिका की कार्रवाई, 1400 रुपये जुर्माना वसूला”
– “पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण के निर्देश पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान”
– “जानकी झूला पार्किंग और कैलाश गेट में छापेमारी, दुकानदारों से अपील”
– “मुनिकीरेती-ढालवाला को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका की पहल”
ब्यूरो, ऋषिकेश/मुनिकीरेती।
__________________________
नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने और गंदगी के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान 12 चालान किए गए, जिनसे 1400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण और अधिशासी अधिकारी अंकिता जोशी के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।
सफाई निरीक्षक कमल चौहान के नेतृत्व में निकाय की टीम ने जानकी झूला पार्किंग और कैलाश गेट में छापेमारी की, जहां गंदगी और पॉलिथीन विक्रय करने वाले दुकानदारों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई। दुकानदारों से गंदगी ना करने और पॉलिथीन का प्रयोग ना करने की अपील की गई।



