March 27, 2026

रामेश्वर दास को विरक्त वैष्णव मंडल से किया निष्कासित

0
VideoCapture_20250421-213633

ब्यूरो, ऋषिकेश।

_________________

विरक्त वैष्णव मंडल समिति की बैठक में रामेश्वर दास को विरक्त वैष्णव मंडल ऋषिकेश और श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल हरिद्वार ने निष्कासित किया।

सोमवार को मायाकुंड स्थित रामानंद संत आश्रम में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मनोकामना सिद्ध हनुमान मंदिर के रामेश्वर दास को विरक्त वैष्णव मंडल ऋषिकेश एवं श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल हरिद्वार ने निष्कासित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हरिद्वार एवं ऋषिकेश के वैष्णव स्थानों की महान्ताई मंडल को आवेदन के उपरांत ही संपादित होती है। परंतु रामेश्वर दास ने हरिद्वार, ऋषिकेश के संतो में विघटन उत्पन्न करते हुए परंपरागत मंडल को आवेदन दिए बिना किसी तीसरे अमान्य मंडल के साथ मिलकर स्थान पर अयोग्य व्यक्ति को महंत बनाने का कुप्रयास किया।

मंडल ने श्री रामानंदीय श्री वैष्णव मंडल हरिद्वार से विचार विमर्श कर के सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि रामेश्वर दास के साथ व्यवहार समाप्त करते हुए मंडल से निष्कासित किया जाता है। आज से हरिद्वार, ऋषिकेश के वैष्णव स्थानों से कोई भी संत महंत एवं अभ्यागत साधु निमंत्रण पर रामेश्वर दास के कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होंगे एवं हरिद्वार, ऋषिकेश के वैष्णव स्थानधारी रामेश्वर दास को अपने किसी भी कार्यक्रम के लिए आमंत्रित नहीं करेंगे।

मंडल के पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि यदि रामेश्वर दास ने विरक्त वैष्णव मंडल की अनुमति के बिना किसी अयोग्य व्यक्ति को स्थान का उत्तराधिकारी बनाने का प्रयास किया तो हनुमान मंदिर की सम्पत्ति के संरक्षण के लिए रामेश्वर दास को महंत पद से विमुक्त किया जाएगा एवं रामानंद संप्रदाय के किसी योग्य विरक्त संत को महंत नियुक्त किया जाएगा।

इस दौरान जगद्गुरु दयाराम देवाचार्य, महामंडलेश्वर ईश्वर दास, महामंडलेश्वर वृन्दावन दास, महामंडलेश्वर चक्रपाणि दास, महामंडलेश्वर हरिचरण दास, महंत रवि प्रपन्नाचार्य, स्वामी गोपालाचार्य, महंत कृष्णमुरारी दास, महंत सुदर्शनाचार्य, महंत रविंदर दास, महंत निर्मल दास, महंत छोटन दास, महंत रामशरण दास, महंत सीताराम दास, महंत लालबिहारी दास, महंत करुणाशरण दास, गोपाल दास, राम चंद्र दास, प्रहलाद दास, पवन दास,अरविंद दास, ध्यान दास, शांताराम दास कोतवाल मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index VG PostSlider – Post Slider for WordPress VG Rossi – Responsive WooCommerce WordPress Theme Viator Affiliate Widgets Manager Viavi Flickr Album Gallery Vibecast - Podcast Studio Elementor Pro Template Kit Vibra – Music WordPress Theme for DJs, Artists and Festivals Vibranet – Broadband & Internet Service Provider Elementor Template Kit Viceversa – Minimal Photography and Portfolio WordPress Theme VicTheme Icons – WPBakery Page Builder Addon Victo – Digital MarketPlace WordPress Theme (Mobile Layouts Included)