February 4, 2026

लव जिहाद रोकने के लिए उत्तराखंड में राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का हुआ गठन

0
20240425_175425

ऋषिकेश। लव जिहाद रोकने के लिए उत्तराखंड में हिंदू संगठन, राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन का हुआ गठन। राघवेंद्र भटनागर को बनाया गया प्रदेश अध्यक्ष।रा

गुरुरवार को राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन की ओर से ऋषिकेश में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय हिन्दु शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सरिता शर्मा का प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने स्वागत किया।

कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने मुख्य अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया गया और रैली निकाली गई। यह रैली आईडीपीएल नीम करोली मंदिर से होती हुई। हरिद्वार रोड स्थित 72 सीडी पर जाकर समाप्त हुई। जहां राष्ट्रीय हिन्दु शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोरा और राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला सरिता शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र भटनागर ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर आरती की।

राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के राष्ट्रीय संयोजक संजय अरोड़ा ने कहा कि अब वक्त आ गया है जिस तरह पूरे उत्तराखंड में लव जिहाद और लैंड जिहाद जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं दूसरे समुदाय के लोग आकर नाम बदलकर हिंदुओं की बेटी बहू को बहला फुसलाकर ले जाते हैं और उनके साथ गलत व्यवहार करते हैं इन सबको रोकने के लिए एक संगठन की जरूरत थी आज सभी लोगों को धर्म जाति छोड़कर एकजुट हो जाना है और अपनी मातृ शक्ति की रक्षा करनी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed