February 3, 2026

ऋषिकेश: श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर की छह सदस्य टीम ने भारत मंडपम में जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

0
IMG-20230927-WA0006

ऋषिकेश।  पंडित ललित मोहन शर्मा श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय परिसर की छह सदस्य टीम ने भारत मंडपम में जी20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम में विज्ञान संकाय अध्यक्ष प्रो गुलशन कुमार ढींगरा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया ।

जिसमें डॉ सुनीति कुड़ियल, डॉ अशोक कुमार मैन्दोला छात्र कुमारी पूजा पांडे, मैत्री सकलानी, लकी ने प्रतिभा किया सदस्यों ने यूजीसी अध्यक्ष एम जगदीश कुमार से भी मुलाकात की। जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट कार्यक्रम में प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा संबोधित किया गया। जिसमें उन्होंने अपने को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने पारदर्शिता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज ईमानदारों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जबकि बेईमानों पर कार्रवाई की जा रही है। पिछले नौ वर्षों में सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ईमानदार प्रयास किए हैं 30 दिनों का रिपोर्ट कार्ड मोदी ने कहा, भारत कुछ न कुछ नया करने वाली जगह बनता जा रहा है। पिछले 30 दिनों मे आपको नए भारत की गति और पैमाने का अंदाजा हो जाएगा। 23 अगस्त तो आपको याद ही होगा!

हर कोई प्रार्थना कर रहा था और तभी अचानक सबके चेहरे पर मुस्कान आ गई। पूरी दुनिया ने सुनी भारत की आवाज भारत चांद पर है भारत की कूटनीति नई ऊंचाई पर पहुंची मोदी ने कहा कि पिछले 30 दिनों के दौरान भारत की कूटनीति एक नई ऊंचाई पर पहुंची है। जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान लिए गए कुछ निर्णयों में 21वीं सदी की दुनिया की दिशा बदलने की क्षमता है। उन्होंने इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा, आज के ध्रुवीकृत अंतरराष्ट्रीय माहौल में इतने सारे देशों को एक मंच पर लाना कोई छोटी बात नहीं है। उन्होंने बीते 30 दिनों में दुनिया भर के 85 नेताओं से मुलाकात की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed