February 3, 2026

ऋषिकेश: लगभग 65 किलो पॉलिथीन एकत्र कर नगर निगम को किया सपुर्द

0
IMG-20231002-WA0003

ऋषिकेश। राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में नगर निगम के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें विद्यालय प्रांगण तथा उसके आसपास पॉलीथिन उन्मूलन किया गया। पॉलीथिन उन्मूलन में लगभग 65 किलो पॉलिथीन एकत्र कर नगर निगम को सपुर्द किया ।

रविवार को विद्यालय में चलाया गया स्वच्छता अभियान में सहायक नगर आयुक्त सी.के. भट्ट ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन करने का केवल 15 दिन की सेवा करना नहीं है अभी तो इसको अपने संस्कारों में लाना है और फिर दिनचर्या में लाना है तभी हम देश को स्वच्छ बना सकेंगे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी ही स्वच्छ भारत मिशन में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्माण कर सकती है उन्हीं के प्रयासों से हम संपूर्ण राष्ट्र को साफ-सच बना सकते हैं विद्यालय का एक-एक बच्चा अपने साथ यह संकल्प लेता है कि वह सो- सो स्वयंसेवी बनाएगा जिससे संपूर्ण राष्ट्र एक सूत्र में बंध कर स्वच्छ भारत कहलाएगा ।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ,एनसीसी अधिकारी सुशील रावत, इंदू नेगी, मोनिका रौतेला, नीरजा करनावल, सरोज लोचन, चंद्र दत्त डगवाल , ऋषि राम उनियाल, सूरजमानी, मोहम्मद मुदस्सिर , नगर कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, साहिल गॉड, शिवम गॉड, वंदना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed