June 19, 2025

ऋषिकेश: दो दिवसीय संगीत महोत्सव

0

ऋषिकेश। पंडित चंद्र कुमार मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से परमार्थ निकेतन में दो दिवसीय संगीत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है ।

सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में निकेश मालिक और निलेश कुमार मलिक ने बताया कि पंडित चंद्र कुमार मलिक मेमोरियल ट्रस्ट एक गैर लाभकारी संगठन है। जो भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य रूपों को बढ़ावा देकर समृद्ध भारतीय विरासत को संरक्षित करने में लगा हुआ है। इसके अलावा संगठन पिछले 17 वर्षों से पूरे भारत में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संगीत समारोह की व्यवस्था कर रही है। यह देश युवा के उभरते कलाकारों को ऋषिकेश में 14 ,15 नवंबर को पांचवा संगीत महोत्सव परमात्मा निकेतन ऋषिकेश स्वामी चितानंद के सानिध्य में किया जा रहा है।

ट्रस्ट संगीत और नृत्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे गुणों में ध्रुपद गायन, पखावज (वाद्य), वेन्ना (वाद्य) और विभिन्न शास्त्रीय नृत्य रूप शामिल हैं। ट्रस्ट ने अब तक एक साफ छवि बनाए रखी है और भविष्य में भी ऐसा करती रहेगी। इसका उद्देश्य है राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय संगीतकारों दोनों के हित के लिए सम्मानजनक काम करना है।

पंडित चंदर कुमार मल्लिक मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, भारतीय शास्त्रीय संगीत प्रचार प्रसार के लिए देश के कई राज्यों में कार्यक्रमों का आयोजन किया है। जिसमें केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सहयोग भी किया गया है और इसे सराहा भी गया है। साथ ही चंद्र कुमार मल्लिक मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा विभिन्न स्थानों के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों ने भाग लिया। जिसमें दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया। वह हमेशा के लिए मंत्रमुग्ध कर देने वाली यादों और मधुर संगीत के साथ छोड़ गए हैं। यह ट्रस्ट भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के क्षेत्र में ज्ञान प्रदान करने के लिए समर्पित है।

बताया कि इस संगीत समारोह में डॉ. विकास फोडोनी, शास्त्रीय गायन, उत्तराखंड गुरु, सिलारी लेंका, नीलेश एवं निकेश कुमार मलिक कैल्सिकल गायन (मल्लिक भाई) दिल्ली पं. भेरूलाल झंवर, सारंगी एकल मद्यप्रदेश, संतोष कुमार, तबला महाराष्ट्र, पं. सोमनाथ निर्मल, पखावज, महाराष्ट्र, सुश्री लक्ष्मी कुमारी कैल्सिकल वोकल, उत्तराखंड, शिवानन्द, तबला ऋषिकेश, कृपा राम जोशी, तानपुरा, ऋषिकेश, ऋषिकेश कुमार मल्लिक, तानपुरा दिल्ली अन्य प्रस्तुति देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *