स्कूटी सवार को कार सवार युवकों ने जमकर पीटा
ब्यूरो, ऋषिकेश।
___________________
परशुराम चौक की घटना अभी शांत भी नहीं हुई थी कि शहर में एक और बवाल सामने आ गया। चंद्रेश्वर नगर की ओर से आ रहे एक स्कूटी सवार की कार से हल्की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार कुछ युवक शराब के नशे में धुत थे। टक्कर के बाद कार सवार युवकों ने स्कूटी सवार को सड़क पर ही बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया।
मारपीट में युवक की आंख और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। यह झगड़ा करीब 30 मिनट तक चलता रहा, जिससे सड़क पर भीड़ जमा हो गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई।स्थानीय लोगों ने हालात बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया और दो युवकों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। वहां उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



