सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव: सीएम धामी ने किया शुभारंभ, हेरिटेज वॉक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल
ब्यूरो, ऋषिकेश।
___________________
गढ़वाल मंडल विकास निगम की ओर से ऋषिकेश के मुनि की रेती स्थित गंगा रिसॉर्ट में सात दिवसीय योग महोत्सव का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज,कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल,परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि महाराज,साध्वी भगवती अन्य मौजूद रहें।
इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से योग को दर्शाया गया। सभी योग साधक उत्सुक नजर आए।
बता दे कि योग महोत्सव के दौरान एक सप्ताह तक विभिन्न योग गतिविधियों का आयोजन होगा। इसमें देश-विदेश के प्रमुख स्पिरिचुअल योग गुरुओं द्वारा सुबह,दिन और शाम के समय योग सत्र और आध्यात्मिक प्रवचन कराए जाएंगे, ताकि प्रतिभागी योग और आध्यात्मिकता का अनुभव कर सकें। महोत्सव के दौरान हर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
इनमें भजन संध्या, दो दिन सॉन्ग नाइट, एक दिन भजन क्लबिंग और एक दिन भारतीय शास्त्रीय संगीत का विशेष कार्यक्रम रखा गया है। आयोजकों का उद्देश्य है कि प्रतिभागी दिन में योग सत्रों का लाभ लें और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद भी उठा सकें।
इसके साथ ही योग फेस्टिवल के दौरान एक विशेष हेरिटेज वॉक का भी आयोजन किया जाएगा। यह वॉक गंगा रिजॉर्ट से शुरू होकर लगभग तीन किलोमीटर की दूरी तय करते हुए चौरासी कुटिया स्थित बीटल्स आश्रम तक पहुंचेगी।
इस दौरान प्रतिभागियों को रास्ते में आने वाले विभिन्न ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों से भी परिचित कराया जाएगा।
बीटल्स आश्रम युवाओं और विदेशी पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है, लेकिन देश के कई पर्यटक इसके इतिहास से अभी भी अनजान हैं। ऐसे में योग फेस्टिवल के माध्यम से बीटल्स आश्रम और ऋषिकेश के अन्य हेरिटेज स्थलों को भी अधिक लोकप्रिय बनाने का प्रयास किया जाएगा।



