March 28, 2026

नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था बने: शंभु

0
IMG-20250219-WA0064

ऋषिकेश। मेयर शंभू पासवान ने नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था बनाने, निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने के साथ निगम की जीर्णशीर्ण संपत्तियों का पुननिर्माण करने सहित अन्य आवश्यक निर्देश दिए।

बुधवार को बैठक के दौरान मेयर ने नगर निगम के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। तत्पश्चात नगर आयुक्त शैलेंद्र नेगी ने नगर निगम में विभिन्न पदों पर रिक्तियों के बारे में मेयर को अवगत कराया। जिस पर मेयर ने आश्वासन दिया कि शासन स्तर से रिक्त पदों को भराया जाएगा।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से नगर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। शहर में विकास कार्य के लिए वृहद स्तर पर योजना बनाने एवं सफाई व्यवस्था पर किसी भी प्रकार से कोई लापरवाही न बरतने, जीर्णशीर्ण अवस्था में पड़ी नगर निगम की संपत्तियों के पुनर्निर्माण करने, नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए भी निर्देशित किया।

उन्होंने शहर में सार्वजनिक जगहों पर विचरण कर रहे निराश्रित पशुओं की समस्या पर कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्माण कार्य में गुणवत्ता को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी निर्माण कार्य समय सीमा में किए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index Foturo – Photography Portfolio & Creative Agency Elementor Template Kit Fouens – Cleaning & Home Maintenance Company Elementor Template Kit FOX – WooCommerce Currency Switcher Professional – Multi Currency [WOOCS] Foxeresto – Restaurant WordPress Theme Foxiz – Newspaper News & Magazine WordPress Foxiz - WordPress Newspaper News and Magazine Foxy – WooCommerce Product Image Gallery Slider Carousel Framey - Startup & SaaS WordPress Theme Framey – Startup & SaaS WordPress Theme Franco – Elegant WooCommerce WordPress Theme