June 21, 2025

महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर भाषण प्रतियोगिता

0

टिहरी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में हिंदी दिवस के उपलक्ष में हिंदी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

शनिवार को महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं में मध्य निबंध,भाषण कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कृष बी.ए.प्रथम वर्ष,द्वितीय अमन बी.ए.पंचम सेमेस्टर, तृतीय कुमारी अनीशा बी.ए. प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया।

कविता वाचन में संजना कृष् ,मीनाक्षी ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में संजना निधि अमन ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महाविद्यालय के प्राध्यापकों में डॉक्टर ईरा सिंह ने मैथिलीशरण गुप्त की कविता “नर हो न निराश करो मन को “कविता का पाठ किया। डॉ. संगीता ने हिंदी भाषा पर अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए अपनी स्व रचित कविता का पाठ किया। प्रो.निरंजना शर्मा द्वारा हिंदी को संस्कृत भाषा का संभाग भाषा बताया।

राजेंद्र सिंह बिष्ट हिंदी को जन भाषा कहते हुए स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी भाषा को राष्ट्र जागरण के महत्व को बताया। हिंदी की विभागाध्यक्ष डॉ मीना द्वारा राजभाषा पर विस्तार से पूर्ण इतिहास बताया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर ए.के सिंह द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया और छात्रों को हिंदी के विकास और प्रचार प्रसार हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *