March 27, 2026

तमिलनाडु 01 और आंध्र प्रदेश 02 ने स्वर्ण पदक पर किया कब्जा

0
IMG-20250206-WA0057

ऋषिकेश। 38वें राष्ट्रीय खेल के तहत गंगा नदी के तट पर शिवपुरी में आयोजित बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पुरुष वर्ग में आंध्रप्रदेश 02 और महिला वर्ग में तमिलनाडु 01 स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं तमिलनाडु 02 पुडुचेरी 02 की टीम ने रजत पदक हासिल किया।

बृहस्पतिवार को सुबह महिला वर्ग में कांस्य पदक के लिए पुडुचेरी 01 और तेलंगाना 01 के मध्य मुकाबला हुआ। जिसमें पुडुचेरी 01 ने 42 और तेलंगाना 01ने 31 अंक बनाए। पुडुचेरी 01ने कांस्य पदक जीता। वहीं पुरुष वर्ग में गोवा 01 और तेलंगाना 01 के मध्य मुकाबला हुआ।

जिसमें गोवा 01 ने 56 और तेलंगाना 01 ने 53 अंक बनाए। पुरुष वर्ग में गोवा 01 ने कांस्य पदक जीता। उसके बाद स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला हुआ।

स्वर्ण पदक के लिए महिला वर्ग में तमिलनाडु 01 और पुडुचेरी 02 के मध्य मुकाबला हुआ। जिसमें तमिलनाडु 01 ने 42 और पुडुचेरी 02 ने 26 अंक बनाए। तमिलनाडु 01 की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।

स्वर्ण पदक के लिए पुरुष वर्ग में तमिलनाडु 02 और आंध्र प्रदेश 02 के मध्य मुकाबला हुआ। जिसमें तमिलनाडु 02 की टीम ने 42 और आंध्र प्रदेश 02 की टीम ने 46 अंक बनाएं। आंध्र प्रदेश 02 की टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

वहीं पुरुष वर्ग में तमिलनाडु 02 और महिला वर्ग में पुडुचेरी 02 की टीम रजत पदक जीता।

खेल मंत्री रेखा आर्य और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया।

इस दौरान एसडीएम नरेंद्रनगर देवेंद्र नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, उप क्रीड़ा अधिकारी ऋतु जैन, सुनील भारद्वाज, दिव्यांशु मिश्रा, जगदीश कुलियाल मौजूद रहें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index Softec – Software & Technology WordPress Theme + RTL Softek – Software IT Solutions Elementor Template Kit SoftLab - Technology & Software SaaS Elementor Pro Template Kit Softo IT Solutions & Business Elementor Template Kit SoftUp – Saas & Startup Elementor Template Kit Software Service Lunatic – App Landing WordPress Theme Software & Technology Html Theme- Roker Softwerk – Software & SaaS Startup WordPress Theme SoftWind – SEO Friendly WordPress Blog Theme Sogram – Social Media Marketing Agency Elementor Template Kit