March 27, 2026

ब्रह्मलीन स्वामी वेदव्यासानंद सरस्वती का 118 वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

0
20250728_090401

ब्यूरो,ऋषिकेश।

___________________

नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौक अंतर्गत श्री गीता आश्रम में बत्मलीन स्वामी वेदव्यासानंद सरस्वती का आश्रम में गीता पाठ और रामायण पाठ के साथ ही हवन यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

रविवार को आश्रम परिसर में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नगर के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और ऋषिकुमारों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने भारतीय संस्कृति की समर्थता विषय पर भाषण दिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच प्रतियोगिता में शिवम जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर श्री गीता आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. दीपक गुप्ता, स्वामी सोभानंद महाराज, गिरीश डोभाल, मनीष वर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का उद्‌घाटन किया। प्रसाद उपाध्याय ने गीता पाठ किया। चांद्रमित्र शुक्ल ने रामायण पाठ का वाचन किया। स्वामी सर्वात्मानंद महाराज ने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए वैदिक सनातन संस्कृति का प्रचार प्रसार जरुरी है

छात्रों को वेद, उपनिषद और गीता की जानकारी होनी जरूनी है।

भाषण प्रतियोगिता में शिवम जोशी प्रथम, वंश भट्ट और ओम डोभाल द्वितीय, शिवचरण नौटियाल और अक्षत उनियाल तृतीय रहे। यश नारंग और साक्षी भट्ट ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।

आदित्य कुमार को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेता प्रतिभागियों को आश्रम की और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में रामानंत तिवारी, आचा संदीप भट्ट, डॉ. विनायक भट, शांति मैठाणी आचार्य भोलानाथ निर्णायक की भूमिका में रहे,और मंच का संचालन रामकृष्ण पोखरियाल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index YITH WooCommerce Tab Manager Premium YITH WooCommerce Terms and Conditions Popup Premium YITH WooCommerce Uploads Premium YITH WooCommerce Waiting List Premium YITH WooCommerce Watermark Premium YITH WooCommerce Wishlist Premium YITH WooCommerce Zoom Magnifier Premium YITH WordPress Test Environment Premium Yoast Local SEO Premium Yoast News SEO Premium