August 8, 2025

मुकबधिर महिला को रैन बसेरा पहुंचाया

0

ब्यूरो,ऋषिकेश।

——————–

नगर निगम क्षेत्र में एक मूकबधिर महिला के चंद्रभाग पुल के पास होने की सूचना नगर आयुक्त को मिली। सूचना मिलने पर नगर आयुक्त ने महिला को रैन बसेरा पहुंचाया। भोजन कराने के बाद उपरांत महिला को नारी निकेतन भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई।

गुरुवार को पौड़ी निवासी गणेश खुगशाल एवं प्रदीप सुंदरियाल ने नगर आयुक्त को चंद्रभागा पुल के पास एक मूकबधिर महिला के विचरण करने की जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर नगर आयुक्त ने अभिषेक मल्होत्रा प्रभारी सफाई निरीक्षक,नरेश खेरवाल प्रभारी सुपरवाइजर, मुन्नी बिन्दर, पर्यावरण मित्र को वाहन सहित मौके पर भेजा।

महिला को निशुल्क महिला रैन बसेरा, आईएसबीटी ऋषिकेश में लाया गया। उन्हें निशुल्क भोजन, बेड, बिस्तर उपलब्ध कराया गया।

नगर आयुक्त शैलेन्द्र नेगी ने बताया कि संबंधित महिला से उसके बैग में रखे गए अभिलेखों के अनुसार संबंधित

महिला का नाम महेशी देवी उम्र 38 (मूकबधिर) पुत्री सुंदरलाल पुत्र छविलाल, ग्राम-पोस्ट सुंग, नंदानगर, जिला चमोली है। अभिलेखों में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक गोपेश्वर का पत्र एवं मेडिकल रिपोर्ट तथा फटे हुए अभिलेख में नारी निकेतन भेजने का विवरण जिला प्रोबेशन अधिकारी देहरादून को फोन पर सूचित कर भर्ती का अनुरोध किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed