February 4, 2026

भारत के चार राज्यों से गंगा आरती के लिए 23 घाटों के 35 पुरोहितों का प्रशिक्षण शुरू

0
IMG-20240129-WA0023

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन में तीन दिवसीय गंगा के प्रति जागरूकता और आरती प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।  आयोजित आरती प्रशिक्षण कार्यशाला में भारत के चार राज्यों से 23 घाटों के 35 पुरोहितों ने सहभाग किया।

सोमवार को संचार विशेषज्ञ नमामि गंगे उत्तराखंड पूरण कापड़ी , जीवा की डायरेक्टर गंगा नंदिनी त्रिपाठी , प्रशिक्षक वंदना शर्मा जी और सभी प्रतिभागियों ने दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय कार्यशाला का विधिवत शुभारंभ किया।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद सरस्वती ने कहा प्रतिमाह आयोजित इस कार्यशाला में गंगा बेसिन और गंगा जी के तट पर स्थित राज्यों के विभिन्न घाटों के पुरोहितों को प्रशिक्षित किया जाता है ताकि वे परमार्थ निकेतन गंगा आरती की तर्ज पर गंगा आरती के माध्यम से जन जागरूकता के मंच के रूप में अपने घाटों को विकसित कर सके।

परमार्थ निकेतन में प्रतिमाह गंगा जागरूकता व आरती कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। इस कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागी प्रकृति व संस्कृति के संरक्षण और देव भक्ति के साथ देश भक्ति का संदेश लेकर जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed