March 29, 2026

दंगल में उमेश पहलवान ने मारी बाजी

0
IMG-20240216-WA0029

ऋषिकेश। हषीकेश बसंतोत्सव कार्यक्रम के अंतिम दिन दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता के तहत पानीपत के उमेश पहलवान ने दिल्ली के करनैल सिंह पहलवान को दाव पेज में पटखनी देकर जीत का परचम लहराया। इनाम के तौर पर पहलवान उमेश पहलवान को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश केसरी का किताब देते हुए गदा भेंट किया। नगद इनाम देकर भी सम्मानित किया।

शुक्रवार को नगर निगम परिसर में दो दिवसीय प्रतियोगिता में अंतिम दिन दंगल में 40 कुश्ती हुई। फाइनल मुकाबला पहलवान उमेश और करनैल सिंह के बीच हुआ। दंगल में उमेश पहलवान ने जीत का परचम लहराते हुए लोगों की खूब तालियां बटोरी। हरिद्वार के पहलवान प्रदीप शास्त्री ने भी कुश्ती में दमखम दिखाया। उनके दाव पेंच ने भी दर्शकों को लुभाया।

प्रतियोगिता में दिल्ली, अयोध्या, हरियाणा, राजस्थान और यूपी के 40 से ज्यादा पहलवान शामिल हुए। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद्र अग्रवाल ने पहलवानों के साथ आयोजकों को भी प्रतियोगिता पर जमकर सहारा।

मौके पर श्री भारत मंदिर के महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य महाराज, मेला संयोजक दीप शर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, विनय उनियाल, मेजर गोविंद सिंह रावत, महेंद्रवीर शास्त्री, रामकृपाल गौतम, संदीप गुप्ता, राकेश मियां, गुरविंदर सिंह, शिव कुमार गौतम, सुमित पवार, राजू शर्मा, डीबीएस रावत, सुरेंद्र भट्ट, डॉक्टर सुनील दत्त थपलिया, गोल्डी, सुजीत यादव, सोनू पांडे, संजय ध्यानी, रूपेश गुप्ता, रंजन अंथवाल, प्रवीन रावत, दीपक भारद्वाज,अनुराग तिवारी, सूरज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index Yoga Fit – Sports & Fitness WordPress Theme Yoga Shop – Yoga Studio WordPress Theme Yogaa – Healthy Beauty WordPress Theme YogaCare – Coach, Speaker & Motivation WordPress Theme Yogala – Yoga & Pilates Club WordPress Theme Yogalaxy – Yoga Pilates Fitness Studio Elementor Template Kit Yogasan – Yoga Studio & Meditation Elementor Template Kit Yoge – Fitness and Yoga WordPress Theme Yogger – Meditation and Yoga Elementor Template Kit Yoggs – Yoga & Meditation Elementor Template Kit