वीरभद्र के पीएम श्री स्कूल में 46 छात्र-छात्राओं ने लिया दाखिला, प्रधानाचार्य ने गतिविधियों पर दिया जोर
ब्यूरो, ऋषिकेश।
____________________
पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज, आईडीपीएल में प्रवेशोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। विद्यालय में 46 छात्र-छात्राओं ने नवीन प्रवेश लिया। प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह गुलेरिया ने बताया कि शिक्षण के साथ एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, खेलकूद और विविध प्रतियोगिताओं का निरंतर आयोजन होता है, जिससे विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में योगदान के लिए तैयार होते हैं।
नगर निगम वार्ड-31 की पार्षद मुस्कान ने कहा कि विद्यालय में विषय-विशेषज्ञ शिक्षक-शिक्षिकाएं उपलब्ध हैं, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थी सर्वांगीण विकास करते हैं।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र सिंह रावत, सुरेश बलोदी, अनूप वशिष्ठ, ललित मोहन जोशी, नीरजा करनवाल, ज्योति करन लोहानी, मोनिका रौतेला, विनोद पवार सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।



