March 27, 2026

जाम से कांप उठी तीर्थनगरी, कही स्थानीय परेशान तो कही पर्यटकों से यातायात पुलिस की नोकझोक, आखिर कब मिलेगी निजात

0
20240608_210458

ऋषिकेश। वीकेंड पर शहर की सड़को पर लगा रहा दिन भर जाम रेंग रेंग कर चलते रहे वाहन ट्रेफिक व्यवस्था हो रही है धड़ाम।

ऋषिकेश में पुलिस प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद शनिवार को शहर दिनभर जाम से जूझता रहा। नेपाली फॉर्म से वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। वहीं ऋषिकेश से तपोवन तक 5 किमी के सफर को पूरा करने में डेढ़ घंटे से ज्यादा समय लग रहा है।

पुलिसकर्मियों को भी दिनभर जाम खोलने के लिए पसीना बहाना पड़ा। सुबह से ही भीड़ का यह नजारा तीर्थनगरी में हर चौक-चौराहे पर भी देखने को मिला। शहर की आंतरिक गलियों में वाहन जाम में फंसे रहे। नेपाली फार्म से भानियावाला के लिए वाहनों को डायवर्ट किया गया। उसके बाद भी जाम से राहत नहीं मिली। उसी दौरान चंद्रभागा पुल पर बने चेक पोस्ट पर पुलिस कर्मियों की पर्यटकों के साथ नोकझोक भी देखने को मिली।

आखिर तीर्थनगरी को कब मिलेगी जाम से निजात ?….

शहर में जाम की समस्या मकड़जाल की तरह होती जा रही है। आए दिन जाम से लोग परेशान रहते हैं। शहर का कोई न कोई हिस्सा हर दिन जाम की चपेट में रहता है। लेकिन इसका स्थायी निदान नहीं निकल पाया है। अब लोगों के जुबान पर यह सवाल आने लगा है कि आखिर शहर को जाम से कब निजात मिलेगी। यहां न तो ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त है और न ही शहर की सड़कों की व्यवस्था ही दुरुस्त है। नतीजतन जाम को झेलना लोगों की नियति बन चुकी है। शहर की आबादी और पर्यटक का आना जाना दिनों दिन बढ़ती जा रही है। जिस कारण शहर में वाहनों का दवाब भी बढ़ रहा है। लेकिन शहर की सड़कों की चौड़ाई अब भी वही है। खासकर बाजारों अगला दोनों तरफ से आवासीय व व्यवसायिक प्रतिष्ठान रहने के कारण लेख सड़कों की चौड़ाई बढ़ाना मुश्किल लग रहा है। स्थिति यह हो जाती है कि अगर बाजार की सड़कों पर एक तरफ से कोई बड़ी गाड़ी प्रवेश कर गयी तो दूसरे तरफ से गाड़ियों का निकलना मुश्किल हो जाता है। जिससे जाम लग जाता है। ऐसे में प्रशासन को कोई कारगर व्यवस्था बनानी होगी ताकि जाम की समस्या का निदान हो सके।

अतिक्रमण भी बन रही वजह

शहर में सड़कों का अतिक्रमण भी इसकी एक वजह बन रही है। बाजारों की संकरी व कम चौड़ी सड़क पर ठेला व खोमचे वाले का कब्जा रहता है। खासकर शाम के समय तो इसकी संख्या और बढ़ जाती है। वहीं कई मुख्य सड़क पर अतिक्रमण कर दुकानें भी लगाई जाती है। जिससे लोगों का पैदल तक चलना मुश्किल रहता है। ऐसे में गाड़ियों की आवाजाही के दौरान जाम लगना तय रहता है।ई रिक्शा चालकों की मनमानी बन रही वजह।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WordPress Index Landmaster – Garden & Landscaping WordPress Theme Landpick – Multipurpose Apps Landing Page Template WordPress Theme for App Promotion Marketing Site Lanong – Yacht Rental WordPress Theme Lapar – Restaurant & Cafe Elementor Template Kit Laramiss | Elementor Multipurpose Luxury WordPress Theme Larch – Responsive Minimal Multipurpose WordPress Theme Larson – Architecture WordPress Theme Laszlo – Creative Agency & Portfolio Lottie WordPress Theme LatePoint – Appointment Booking & Reservation Plugin for WordPress Laundry, Dry Cleaning Services WordPress Theme