June 21, 2025

लिंग के आधार पर भेदभाव को कम करने आपराधिक कानूनों के उपायों के लिए कार्यशाला संपन्न

0

देहरादून।  महिलाओं के खिलाफ हिंसा के लिए अन्तर्राष्ट्रीय दिवस से अन्तर्राष्ट्रीय मानवाधिकार के उपलक्ष्य में आपराधिक कानूनो और महिलाओं के लिए उपाय विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

सोमवार को प्रेक्षागृह, संस्कृति विभाग में आयोजित इस कार्यशाला का उद्घाटन राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल और बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना, राज्यमंत्री मधु भट्ट, राज्यमंत्री विनोद उनियाल आयोग ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।

इस अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग विभिन्न प्रकार से महिलाओं के लिए कार्य कर रहा है आयोग केवल काउंसलिंग कराने तक सीमित नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देवभूमि में मातृशक्ति निर्भय होकर कार्य करे। राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए तथा महिलाओं के विरुद्ध हिंसा उन्मूलन व लिंग समानता के लिए आयोग तत्परता से कार्य कर रहा है।

वहीं कार्यशाला में पहुंचे विभिन्न रिसोर्सपर्सनों ने प्रतिभागियों को विभिन्न विषयों पर जागरूक किया। जिस क्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक पी रेणुका ने भारतीय न्याय संहिता के नए कानूनों व धाराओं सहित साइबर अपराधों के विषय पर जानकारी दी।

डॉ पारुल दीक्षित विभागध्यक्ष विधि विभाग, डीएवी पीजी कॉलेज ने महिलाओं को विभिन्न कानूनी जानकारी उपलब्ध कराई।

राज्य सहकारी संघ की रमिन्द्री मंद्रवाल ने महिलाओं के विभिन्न अधिकारों व समस्या के समाधान के लिए प्रमुख उपायों तथा उनको स्वरोजगार इत्यादि विषय की जानकारी उपलब्ध कराई।

महिला कल्याण विभाग की उप निदेशक अंजना गुप्ता ने कार्यशाला में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई वहीं आयोग के विधि अधिकारी दयाराम सिंह ने कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा पर जागरूक किया तथा आयोग के कार्यों से अवगत कराया।

इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने समस्त प्रतिभागियों को जागरूकता सामग्री भी वितरित की।

इस दौरान स्वाति चमोली, विमला नैथानी, सदस्य वैशाली नरूला, सदस्य सरोज बहुगुणा, नारायण तोमर, वीरेंद्र रावत, शानू रावत, रीना बिजल्वाण, आधार वर्मा मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *