महाविद्यालय में समान नागरिक संहिता पर कार्यशाला

खाड़ी/टिहरी।
–——————–
राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में प्राचार्य ए.के सिंह के निर्देशन में राजनीतिक विभाग की प्रो० निरंजना शर्मा ने “समान नागरिक संहिता,चुनौतियां एवं समाधान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
इस अवसर पर कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव आलोक राम त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विशिष्ट अतिथियों में एडवोकेट राजपाल सिंह मियां व सामाजिक कार्यकर्ता अरण्य रंजन व वरिष्ठ पत्रकार साहिब सिंह सजवाण और राजकीय इंटर कॉलेज प्राचार्य प्रभाकर त्रिपाठी मौजूद रहे।
इस अवसर पर आलोक राम त्रिपाठी ने समान नागरिक संहिता के सिविल कानूनी प्रावधानों को जैसे विवाह तलाक संपत्ति के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने लिविंग रिलेशन संबधित कानूनी प्रावधानों पर भी चर्चा करी और विवाह संबंधी पंजीकरण को अनिवार्य बताया।
राजपाल मियां ने जिला विधि सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाए जा रहे जनजागृति अभियानों की जानकारी भी दी।
डॉ ईरा सिंह द्वारा समान नागरिक संहिता से महिलाओं को सशक्त बनाने व लैंगिक समानता व कानूनी प्रणाली के सरली करण और सामाजिक भेदभाव को दूर करने की दिशा में प्रभावशाली बताया गया।
इस अवसर पर राजनीतिक शास्त्र के छात्र-छात्राओं द्वारा यूसीसी पर प्रेजेंटेशन दिया गया।
प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों का धन्यवाद यूसीसी के महत्व के विषय में कि यह कानून कितना कारगर है। खासकर युवाओं के लिए जो लीविंग रिलेशनशिप में रहते हैं। इससे आए दिन होने वाली हिंसात्मक आपराधिक मामलों में भी राहत मिल सकती है। उन्होंने छात्रों को जागरूक होने के लिए कहा।