February 4, 2026

सरेआम होटल मालिक के कपट्टे पर पिस्टल तानने वाला युवक गिरफ्तार

0
IMG-20240525-WA0017

ऋषिकेश। सरेआम दबंगई दिखाते हुए होटल मालिक के कनपटी पर तानी बंदूक मामला श्यामपुर क्षेत्र का है एक युवक ने दबंगई दिखाते हुए होटल मालिक के सिर पर पिस्टल तानी और जान से मारने की धमकी देकर मौके पर फरार हो गया। डरे हुए  होटल मालिक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है अपने साथ होने वाले इककिसी भी अनहोनी के लिए संबंधित युवक को जिम्मेदार ठहराने की बात कही है घटना पूरी सीसीटीवी के कमरे में कैद हो गई है युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

श्यामपुर पुलिस चौकी की पुलिस के मुताबिक शनिवार के दोपहर नशे में धुत अनुराग डिमरी नाम का युवक गुमानीवाला के एक होटल मे पहुंचा। वह सीधे होटल की किचन में घुस गया मौके पर मौजूद चीनी गोदाम रोड गुमानी वाला निवासी शुभम नौटियाल के सिर पर बिना किसी बात के पिस्टल तान दी पिस्टल देखकर किचन में अफरा तफरी मच गई। अनुराग डिमरी सुमन नौटियाल को पिस्तौल से ठोकने की बात कहता हुआ भी नजर आया स्टाफ के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। अनुराग ढीमर शुभम नौटियाल को जान से मारने की धमकी देकर मौके पर फरार हो गया वारदात से सहमे हुए शुभम नौटियाल पुलिस चौकी पहुंचे और उन्होंने तहरीर देकर अनुराग डिमरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है घटना सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराई खुले आम इस तरह की गुंडागर्दी को देखकर होटल कर्मियों में गुस्सा है। श्यामपुर पंकज कुमार ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए मामले की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed