February 4, 2026

कॉलेज की भूमि पर अवैध पार्किंग पर भड़के छात्र संघ पदाधिकारी

0
20240601_113831

ऋषिकेश। राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश की रेलवे रोड पर स्थित भूमि को प्राइवेट पार्किंग बना देने के मामले में छात्र संघ पदाधिकारी भड़के दिखाई दिए और महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। छात्रों ने भूखंड के गेट पर लगे पार्किंग के बोर्ड को हटाकर यहां पर अपना ताला लगा दिया। बता दे कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से यहां के एक आश्रम को राजकीय महाविद्यालय की यह भूमि पार्किंग के प्रयोग के लिए दी गई थी। जिसे छात्र संघ ने अनुचित ठहराया था।

रेलवे रोड नीरज भवन के पास एक विशाल भूखंड जो राजकीय महाविद्यालय की संपत्ति था उस पर करीब 50 वर्षों से अवैध कब्जे हो रखे थे। वर्ष 1996 में सबसे पहले इस भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन की ओर से कानूनी कार्रवाई शुरू की गई थी। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद इस वर्ष न्यायालय ने अपना जो फैसला सुनाया उसके बाद यहां अवैध कब्जा करने वालों को यह जमीन छोड़नी पड़ी।

लंबे संघर्ष के बाद महाविद्यालय को अपनी यह जमीन वापस मिली है। इसी के साथ इसका दुरुपयोग खुद महाविद्यालय प्रशासन करने लगा है। इस भूमि को प्राइवेट पार्किंग बना दिया गया। इसके गेट पर श्री दादू आश्रम ऋषिकेश का बोर्ड लगा दिया गया था। बीते शुक्रवार से ही इस जमीन पर बड़ी संख्या में छोटे वाहन खड़े कर दिए गए थे, जिनमें राजस्थान के वाहनों की संख्या अधिक थी।

छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने इस मामले में सभी छात्रों को उक्त भूमि पर एकत्र होने का आह्वान किया था। महाविद्यालय प्रशासन के इस कदम का विरोध करते हुए छात्र संघ के पदाधिकारी ने समस्त भूमि को खाली कराते हुए इस पर अपना ताला लगा दिया। छात्र संघ अध्यक्ष ने कहा कि सालों से संघर्ष करने के बाद हमें भूमि हमारे को वापस मिली है और उसके बाद निर्देशक महोदय के द्वारा ऐसी परमिशन दी जाती है जिसमें किसी को संज्ञान में यह बात दी गई,ना कोई नोटिस दिया गया किसी अलग संस्था को सौंप दी गई,कि आप अपनी पार्किंग कर लीजिए कहीं ना कहीं दोबारा से जमीन को घेरने का काम जा रहा है। कुलपति से यही निवेदन है कि यह निदेशक को निरस्त किया जाए और इन इसकी जगह कोई नया निदेशक लाया जाए जिसने भी इस जमीन को पार्किंग बनाने के लिए दिया है उसकी जांच की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed